सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 15 August: कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे, जिसमें आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे। व्यवसाय संबंधी किसी यात्रा पर भी आपको जाने का मौका मिलेगा, जिससे उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी किसी अनुभवी व प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। घर परिवार में चल रही कलह को आप वरिष्ठ सदस्यों की सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे और परिवार के सदस्य एकजुट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रहेगा। आपको रुपए पैसे के लेनदेन में बजट बनाना होगा, तभी काम करना होगा, नहीं तो आप अपना काफी धन समाप्त कर देंगे। राजनीतिक मे कार्यरत  लोगों के कार्य की सराहना होगी। घर का वातावरण सुखमय रहेगा। आप पहले से अधिक एनर्जी से भरपूर नजर आएंगे, इसके कारण आप अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में यदि छोटी-मोटी परेशानियां चल रही थी, उनसे आज आपको निजात मिलेगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जो खास रहेगी। सरकारी नौकरी में अधिकारियों से आपको शालीनता बनाकर रखनी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। किसी भी तरह का निवेश आपको बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपके खर्चे होंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके व्यापार के कोई खास डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके घर में चल रही परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लंबी रुकी हुई योजनाओं को आज फिर से शुरू करने का समय है। आज आप अपने घर के रखरखाव के साथ साज सज्जा का पूरा ध्यान रखेंगे, उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। नौकरी में काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। ग्रहस्थ जीवन में आप सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। माताजी आपसे किसी समस्या पर बातचीत कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed