सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 October 2021: शरद पूर्णिमा पर इन सात राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 Oct 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज संतान पक्ष के लिए आपको यदि कुछ चिंताएं बनी हुई थी, तो वह दी समाप्त होगी। किसी प्रिय जन से आपकी यदि कोई काम करने की बात चल रही थी, तो आज आपको उन शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल के समाज अकस्मात खराबी के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए आज कुछ खुश धन व्यय कर सकते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने किसी परिजन से भी धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। आज आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और आपके यश की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनो से मदद लेनी पड़ेगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपके परिवार के सदस्यों के बीच भी अशांति का माहौल रहेगा। आज आप अपने घर के रखरखाव की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय  करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु बाधा डालने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं। आज उन्हें कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेगे। घर के किसी सदस्य से संबंधित आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सायंकाल के समय अक्समात किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed