सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 January 2022: इन सात राशि के लोगों को होगा आर्थिक लाभ, जबकि तीन लोगों के कार्यों में आएगी बाधाएं

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Jan 2022 07:35 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
loader
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें सभी परिवार के सदस्य एकजुट होकर बातचीत करते नजर आएंगे, जिससे पारिवारिक एकता में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपनी माता जी से किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि आज वह आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो उनकी बात मानना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको किसी से धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं, जिसके मिलने से आपकी काफी समस्याएं भी हल होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिनसे आपका कोई वाद विवाद था, तो वह भी दूर होगा, जिसके कारण आप एक दूसरे के साथ प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप कुछ दिन भविष्य के लिए भी संचय करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मिला मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के लिए लाभ का सौदा दिलाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपनी माताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहेंगी, जिनका समाधान आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके निकालने में सफल रहेंगे। आज नौकरी कर रहे जातक अपनी सुलझी हुई बातों से अपने सीनियर्स का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण उन्हें उनके मन मुताबिक कार्य भी सौंपा जाएगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed