सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, जानें क्या है इसका ग्रहों-नक्षत्रों से संबंध

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 19 Nov 2025 04:48 PM IST
सार

Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर 2025 को ध्वजारोहण का शुभ कार्यक्रम होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे।

विज्ञापन
Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection in Hindi
Ram Mandir Flag Hoisting - फोटो : अमर उजाला

Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर 2025 को ध्वजारोहण का शुभ कार्यक्रम होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे। यह ध्वजारोहण कार्य की पूर्णता के साथ-साथ राम भक्तों की आस्था का भी प्रतीक है। दिन के सबसे शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया जाएगा।


 

खास बात यह है कि यह आयोजन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हो रहा है, जिस तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए यह दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से अत्यंत शुभ है।
 

दरअसल, अभिजीत मुहूर्त में होने वाला ध्वजारोहण ग्रहों के राजा सूर्य और छाया ग्रह केतु की संयुक्त ऊर्जा से जुड़ा है। सूर्य और केतु ध्वज के कारक ग्रह हैं। एक तरह केतु को फहराता हुआ ध्वज कहा गया है। केतु का अर्थ भी है शिखर। खास बात यह है कि केतु इस समय सिंह राशि में यानी की सूर्य की राशि में विराजमान है। यह धर्म ध्वज पताका फहराने की तरह है। 

Trending Videos
Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection in Hindi
राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना का संबंध सीधे तौर पर सूर्य और छाया से जुड़ा है। - फोटो : adobe stock

क्या है राम मंदिर ध्वजारोहण का ज्योतिष कनेक्शन
राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना का संबंध सीधे तौर पर सूर्य और छाया से जुड़ा है। दरअसल, केतु ध्वज के कारक ग्रह हैं, इसलिए ज्योतिष में उन्हें "ध्वज ग्रह" भी कहा गया है। मंदिर के शिखर पर लहराता हुआ ध्वज केतु की आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जिससे सभी ग्रह दोषों शांत होते हैं। साथ ही उस स्थान की सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती हैं और आसपास खुशियां वास करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection in Hindi
ग्रहों के राजा सूर्य का संबंध भगवान राम से जुड़ा हुआ है। चूंकि भगवान श्रीराम का जन्म सूर्यवंश में हुआ है। उनके व्यक्तित्व में सूर्य के गुण- तेज, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और तपस्या स्पष्ट दिखाई देते हैं। - फोटो : adobe stock

ग्रहों के राजा सूर्य का संबंध भगवान राम से जुड़ा हुआ है। चूंकि भगवान श्रीराम का जन्म सूर्यवंश में हुआ है। उनके व्यक्तित्व में सूर्य के गुण- तेज,आत्मविश्वास, मान-सम्मान और तपस्या स्पष्ट दिखाई देती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, उनकी कुंडली में भी सूर्य उच्च राशि में स्थित था। संयोग की बात यह है कि आज जब राम नगरी अयोध्या में ध्वजारोहण होने जा रहा हैं, तब का ध्वज कारक केतु स्वयं भगवान राम के कारक सूर्य की राशि सिंह में विराजमान है।

Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection in Hindi
केसरिया ध्वज पर बनें सूर्य स्वयं श्रीराम के सूर्यवंश का प्रतीक भी हैं। - फोटो : Adobe

यही नहीं राम मंदिर में स्थापित होने वाला ध्वज केसरिया रंग का है और इस पर भगवान सूर्यदेव विराजमान हैं। केसरिया ध्वज पर बनें सूर्य स्वयं श्रीराम के सूर्यवंश का प्रतीक भी हैं। इसलिए सूर्य के अद्भुत संयोग में यह ध्वजारोहण का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

विज्ञापन
Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection in Hindi
Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
शुभ मुहूर्त 
तिथि पंचमी  22:57 तक
नक्षत्र उत्तराषाढा  23:57 तक
प्रथम करण बव  10:13 तक
द्वितीय करण  बालव  22:57  तक
योग गण्ड  12:49 तक
सूर्योदय 06:52  
सूर्यास्त 17:23  
चंद्रमा  मकर  
मास मार्गशीर्ष  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:47-12:29
 

 

Surya Mangal Rajyog 2026: शनि की राशि में बन रहा शक्तिशाली राजयोग, नए साल में चार राशियों की किस्मत चमकेगी

Lucky Horoscope 2026: साल की शुरुआत में चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य-मंगल का होगा महासंयोग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed