Surya Mangal Yuti in Makar Rashi: साल 2026 की शुरुआत ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल के साथ होने वाली है। वर्ष के प्रारंभ में ही सूर्य-मंगल की युति होगी, जिसका खास प्रभाव राशियों पर दिखाई देगा। दरअसल, 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर में प्रवेश करेंगे। ठीक 2 दिन बाद ग्रहों के सेनापति मंगल 16 जनवरी 2026 को इसी राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में सूर्य-मंगल से मित्रता होने के कारण यह गोचर अत्यंत शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से कुछ जातकों को धन लाभ, व्यापार में तरक्की, करियर में सफलता, वाहन सुख और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही कार्यों में सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Lucky Horoscope 2026: साल की शुरुआत में चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य-मंगल का होगा महासंयोग
Surya Mangal Yuti in Makar Rashi: साल 2026 की शुरुआत ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल के साथ होने वाली है। वर्ष के प्रारंभ में ही सूर्य-मंगल की युति होगी, जिसका खास प्रभाव राशियों पर दिखाई देगा।
मेष राशि
यह समय मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का मनचाहा साथ मिलेगा। काम अच्छा होने पर आपको प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। मेष राशि के जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें मनचाही डील मिलेगी। आप काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे, जो सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। नई नौकरी मिलने के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां भी आएंगी। नए साल में नई रास्ते, रिश्ते और काम आपको प्राप्त होंगे। विवाह के बंधन में बंधेंगे।
Lucky Horoscope 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, नई नौकरी से लेकर प्रेम विवाह तक की इच्छा होगी पूरी
साल 2026 में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य और मिलेगा सबकुछ, देवताओं के गुरु होंगे मार्गी
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। आपको रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों और आत्मीयजनों के साथ संवाद बनाना होगा। पहले से अधिक सबका साथ होने पर मन प्रसन्न रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। कला में निखार आएगा। घर-परिवार के किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। मन से सभी तरह के डर समाप्त होते दिखेंगे। आप अपने शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त करेंगे।
Gajkesari Rajyog 2025: दिसंबर में बनेगा गजकेसरी राजयोग, तुला संग इन राशि वालों के करियर में आएंगे बदलाव
Budh Gochar 2025: बुध के उदय होने से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे सभी अटके काम
मकर राशि
मकर राशि के जो लोग सत्ता-सरकार से जुड़े हैं, उनको लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाहा सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। तनाव दूर होगा। निवेश से मनचाहा लाभ होने पर कोई वाहन खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। मार्केट से धन निकालने में कामयाबी मिलेगी। विवाह के योग है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यधिक शुभ कहा जाएगा।
Horoscope 2026: नए साल की शुरुआत में वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Vivah Rekha: क्या कहती है आपकी हथेली पर बनी विवाह रेखा, इनमें छिपा है रहस्य
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X