{"_id":"61f10e6c7c3dc567215993f1","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-27-january-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 27 January 2022: इन पांच राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 27 January 2022: इन पांच राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जो लोग आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है, इसलिए आज वह अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आज आप सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात भी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद हो सकता है, जो लंबा खिंच सकता है। आज आप संतान की पढ़ाई से संतोषजनक रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको व्यवसाय में कुछ परेशानी आपको लंबे समय से घेरे हुई थी, तो आज आप उनके लिए और परेशान रहेंगे, जिसके कारण आज आपके कामों में भी रुकावटें आएंगी, जिनके लिए आप अपने किसी परिजन से भी मदद लेने की सोचेंगे। आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं व दिल खोलकर कर सकते हैं, क्योंकि आज उन्हें उसमे भरपूर लाभ मिलने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है, जिसके कारण उनका आगे का रास्ता भी साफ होगा। यदि आज आपका कोई कोर्ट कचहरी संबंधित मामला विवादित है, तो उसमें आज परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में किसी भी नए व्यक्ति को साझेदार बनाने से बचना बेहतर रहेगा, इसलिए आज विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम पा सकेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज व्यापार, नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके मित्र के रुप में हो सकते हैं और आपके सभी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको इनसे सावधान रहने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपको किसी से भी कोई वस्तु उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपके सामने कोई मुश्किल आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X