फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 27 September 2021: इन चार राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सोमवार का दिन, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Mon, 27 Sep 2021 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Sep 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल- 27 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संपत्ति में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती हैं, जिसकी आपने अभिलाषा भी नहीं की थी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त नजर आएंगे और आप किसी बुजुर्ग सदस्य के कारण ही आपको धन लाभ मिल सकता है। आज कोई पारिवारिक सदस्य रूठ जाए, तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर अपने कार्यों में जुटना होगा, तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई कार्य करें, तो उसे बहुत ही संभलकर करें, क्योंकि उसके पुरा न होने का खतरा बना रहेगा, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक वह पूरा होगा। आज आपके घर में यदि कोई कलह चली आ रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से मदद लेकर आप उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह के लिए कोई उत्तम प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आज आप सामाजिक क्षेत्रों की ओर भी  प्रयासरत रहेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सामाजिक कार्य में आज आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही संभल कर करें, क्योंकि उसमें आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपकी माताजी से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके उत्साह में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने भाइयों के सहयोग से अपनी धीमी गति से चल रहे बिजनेस के लिए कोई सलाह मांग सकते हैं। यदि आपकी अपने जीवन साथी से कोई अनबन चल रही है, तो आज आप उसे समाप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यवसाय में यदि आज जोखिम उठाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही उठाएं, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आप अपने घर में सात सज्जा की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed