Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 29 September 2021: बुधवार को इन 5 राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी के संकेत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे आज नवीन मधुरता बनी रहेगी, जो लोग रोजगार की दिशा में तलाश कर रहे हैं, आज उसमें वह सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आपकी कोई पारिवारिक सदस्यों से कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी, लेकिन आज आपको क्रोध व भावुकता में किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है, नहीं तो वह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में यदि किसी नई योजना को चालू करेंगे, तो वह आपके लिए फलीभूत होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपके लिए कुछ नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा व अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके उनसे बाहर निकलना होगा। सायंकाल के समय किसी यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, लेकिन इसमें आपको वाहन की खराबी के कारण अक्समात कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। विद्यार्थियों की आज तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश भी होंगे। सायंकाल के समय आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओ की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न होंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की वाणी में आज कठोरता आएगी, जिससे उनके रिश्तो में भी दरार पड़ सकती है, इसलिए आप सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।