सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 30 September 2021: इन तीन राशि वालों को कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Sep 2021 07:25 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का हर मामले में सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप हर मुश्किल से आसानी से निकल जाएंगे। आज आपको अपने मन में निराशात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो वह आप को कमजोर बना सकते हैं। रचनात्मक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आज थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपकी बहन व भाई के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे समाप्त करने में किसी परिजन की मदद ले सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपको अपनी किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। आज घर परिवार की यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप उनका समाधान अपने पिताजी की मदद से खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर के सामान की आवश्यक खरीदारी करने जा सकते हैं। यदि आज किसी व्यक्ति से अपने व्यापार के लिए सलाह लें, तो उसमें अपने बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करके ही उस पर अमल करें।
 
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको साझेदारी में व्यापार करने से लाभ होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आज आपको अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए एक लिस्ट बनानी होगी, जिसमें आपको यह देखना होगा कि जो कार्य अति आवश्यक है, उससे पहले करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने किसी मित्र से अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए मदद ले सकते हैं और लेकिन आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से किए गए निवेश से आज आपको लाभ होगा। किसी परिजन से आज आपको फोन पर कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में तत्पर होकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed