January Rashifal 2026: सभी को नए साल के आगमन का इंतजार बेसब्री से रहता है। लोगों के मन में नए साल को लेकर तरह-तरह की उम्मीदें और इच्छाएं होती हैं, कुछ के सपने अधूरे रहते हैं और नए सपने भी होते हैं जिनको पूरा करने का संकल्प नए साल के शुरू होने पर लिए जाते हैं। हर वर्ष 01 जनवरी को नया साल शुरू होता है। अंग्रेजी कैलेंडर में जनवरी साल का पहला महीना होता है और इसी के साथ सभी नए वर्ष में प्रवेश कर जाते हैं। सभी के लिए जनवरी का महीना उम्मीदों और खुशियों से भरा हुआ होता है। जनवरी में न सिर्फ साल बदलता है बल्कि हमारे अंदर कई तरह के परिवर्तनों को भी लेकर आता है। आइए जानते हैं साल 2026 का पहला जनवरी सभी 12 राशियों के लिए उनके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ रहा है।
Rashifal 2026: नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किसका होगा भाग्योदय ? पढ़ें जनवरी मासिक राशिफल
Rashifal 2026: 01 जनवरी से हम सभी नए वर्ष 2026 में प्रवेश कर रहे हैं। नया वर्ष सभी के लिए नई उम्मीदें और संकल्प के साथ शुरू होता है। ऐसे में आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए साल का पहला महीना जनवरी कैसा रहेगा ?
मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना जनवरी अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस माह आपको बीते कुछ समय से चली आ रही बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर हो सकते हैं। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस माह मनचाही सफलता और लाभ आपके भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा। हालांकि माह के मध्य का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा।
इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अभिमान से बचें और लोगों की भावनाओं की कद्र करें। माह के उत्तरार्ध में एक बार फिर आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान व्यवसाय में खासा लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। इस दौरान आप किसी योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए मध्यम फलकारी कहा जाएगा। कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे। माह के मध्य में किसी बात को लेकर छोटे भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकता। दांपत्य जीवन सामान्य तरीके से चलता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी उपासना करें तथा मंगलवार के दिन विशेष रूप से 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जप करें।
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना जनवरी थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस माह आपको कोई भी निर्णय असमंजस या फिर जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। माह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्चे आ जाने के कारण आपका आर्थिक पक्ष प्रभावित रह सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। हालांकि आपको माह के पूर्वार्ध में अपने मित्रों या फिर अपने बिजनेस पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए।
माह का पूर्वार्ध जहां करियर-कारोबार में कुछ कठिनाई लिए रहेगा, वहीं माह के मध्य में चीजें थोड़ी अनुकूल होती नजर आएंगी। इस दौरान भाग्य का अनुकूल सहयोग मिलने से आप सभी समस्याओं से उबरने लग जाएंगे। चीजों के मनमुताबिक होने से आपके भीतर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि इस दौरान आप पर आलस्य हावी हो सकता है, जिससे आपको बचने की आवश्यकता रहेगी। वृषभ राशि के जातकों को इस माह अच्छे अवसरों को खोने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक पक्ष उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी हो या फिर लव पार्टनर संबल बनेगा और समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होगा। इस माह आप अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं शुक्रवार के दिन 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मन्त्र का जप करें।
Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी महीने के शुरुआत अत्यंत ही शुभ और सुखमय साबित होगी। माह की शुरुआत में आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान भाग्य आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से करके दिखाएंगे। करियर-कारोबार में प्रगति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह के पूर्वार्द्ध का समय अत्यंत ही लाभदायक साबित होगा। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।
इस दौरान आप किसी योजना अथवा भूमि-भवन में भी अपने धन का निवेश कर सकते हैं। बीते दिनों चली आ रही समस्या का समाधान निकल सकता है। अपने आत्मविश्वास से आप उत्तम सफलता प्राप्त करेंगे। जनवरी माह के उत्तरार्ध का समय छोड़ दें तो आपकी सेहत पूरे महीने सामान्य रहने वाली है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जनवरी महीने के अंत में अचानक से कुछेक बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब हो सकती है। इस दौरान लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
कर्क राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना जनवरी औसत फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत से आपको घर-परिवार और करियर-कारोबार की चिंताएं घेरे रहेंगी। घर-परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सुख-सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। निजी जीवन की समस्याएं आपके कामकाज को भी प्रभावित करेंगी। माह की शुरुआत में आप चीजों को लेकर एक प्रकार के भ्रम में रहेंगे और अपने लक्ष्य पर फोकस करने की बजाय व्यर्थ के कार्यों में फंसे रहेंगे।
नौकरीपेशा जातकों को इस माह अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं और आपकी छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियां प्रभावित कर सकती हैं। माह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा संभव है। आर्थिक दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय अधिक खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान न सिर्फ घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बल्कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर भी अधिक धन खर्च हो सकता है। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Kark Rashifal 2026: कर्क राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

कमेंट
कमेंट X