June Grah Gochar: जून 2026 ग्रहों की चाल और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से अनेक शुभ और प्रभावशाली राजयोग का निर्माण होगा। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 8 जून को शुक्र ग्रह भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में पहुंच जाएंगे। ग्रहों के इन महत्वपूर्ण गोचर के कारण जून माह में गजलक्ष्मी योग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग जैसे कई शुभ योग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राजयोगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं कई लोगों को धन लाभ। नौकरी में तरक्की। व्यापार में उन्नति और पारिवारिक सुख मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक जून 2026 का मासिक राशिफल।
{"_id":"6a0ddf33af03fb63ca03a2b6","slug":"june-2026-horoscope-powerful-rajyogs-formed-by-jupiter-venus-sun-and-mars-may-positively-impact-these-signs-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"June Grah Gochar: जून माह में कई बड़े ग्रह करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
June Grah Gochar: जून माह में कई बड़े ग्रह करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Thu, 21 May 2026 09:28 AM IST
सार
June 2026 Rashifal: जून 2026 में गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे बड़े ग्रहों के गोचर से गजलक्ष्मी, हंस और रूचक राजयोग का निर्माण होगा। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
जून मासिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है।
- फोटो : amar ujala
मेष मासिक राशिफल
- जून 2026 मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। राहु और केतु के प्रभाव से स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। हालांकि आध्यात्म और धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी।
- करियर में काम का दबाव अधिक रह सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलने में समय लग सकता है। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा।
- आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है। परिवार और जरूरी कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- प्रेम और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी।
- पारिवारिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है। शांत रहकर बातचीत करने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा।
- स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। आंखों में जलन। कमजोरी और मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा।
Trending Videos
नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
वृषभ मासिक राशिफल
- जून 2026 वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक और लाभकारी रह सकता है। शनि और बृहस्पति की शुभ स्थिति से जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन घरेलू खर्च भी बढ़ सकते हैं।
- करियर में सफलता और प्रगति मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं जबकि व्यापारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं।
- आर्थिक मामलों में यह महीना अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ और बचत के योग बन रहे हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
- प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
- पारिवारिक जीवन सुखद रहने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सहयोग और आपसी समझ बेहतर होगी। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
- स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा रह सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान से आप खुद को फिट महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन मासिक राशिफल
- जून 2026 मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन बुध की शुभ स्थिति से आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी।
- करियर के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई डील और अच्छा लाभ संभव है, लेकिन कार्यभार और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
- आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि घरेलू खर्च बढ़ने से बजट पर असर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी।
- प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। रिश्तों में समझ और विश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्सा और अहंकार से दूरी बनाना जरूरी होगा, वरना तनाव हो सकता है।
- पारिवारिक जीवन में कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। परिवार के साथ जुड़ाव मजबूत रहेगा और घर में संतुलन बना रहेगा।
- स्वास्थ्य के मामले में सावधानी जरूरी है। कंधे, गर्दन और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग, ध्यान और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
गलतफहमियों से बचने के लिए संयम जरूरी है।
- फोटो : amar ujala
कर्क मासिक राशिफल
- कर्क राशि के लिए जून 2026 सामान्य से मिला-जुला लेकिन पिछले साल से बेहतर रहेगा। शनि के प्रभाव से करियर और जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।
- करियर में असंतोष या नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है। विदेश जाने या ट्रांसफर के योग भी हैं। 15 जून के बाद कार्यक्षेत्र में सुधार और नए अवसर मिल सकते हैं।
- आर्थिक स्थिति में खर्चे बढ़ सकते हैं और बजट पर दबाव रहेगा। महीने के दूसरे भाग में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होगी।
- प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव और बहस की संभावना है। गलतफहमियों से बचने के लिए संयम जरूरी है।
- पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शुक्र के प्रभाव से संबंधों में कुछ सुधार और स्थिरता भी बनी रहेगी।
- स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। पेट, पैरों, जांघों और नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।