Jupiter Transit 2026 Effect On Aquarius: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है।
Jupiter Transit: 2026 में देव गुरु बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कुंभ राशि वालों पर क्या होगा असर
Jupiter Transit 2026 Astrology: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि कुंभ राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे, जिससे शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छे फल मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है और पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्ते गंभीर रूप ले सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति या संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और नई प्रतिभा सामने आएगी। नौकरी या व्यवसाय में अपने विचारों को लागू करने का अवसर मिलेगा। यह समय जोखिम लेने के लिए भी सही है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएँ। मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में आनंद का अनुभव होगा।
Guru Gochar 2026: बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें 2026 में वृश्चिक राशि के लिए आएंगे कैसे बदलाव
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)
अब गुरु आपके छठे भाव में उच्च के होंगे, जिससे शत्रु, ऋण और रोग से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पर आप अपनी मेहनत से आगे निकलेंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं। यदि आपने लोन लिया है तो उसे चुकाने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। हालांकि काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। यह समय आपको अनुशासन और संघर्ष की सीख देगा, और आप पहले से अधिक मजबूत बनकर उभरेंगे।
गुरु सिंह राशि में (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026)
जब गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपके सप्तम भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे विवाह और साझेदारी के मामलों में शुभता आएगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा और नए अनुबंध मिल सकते हैं। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। आप दूसरों के साथ बेहतर तालमेल बना पाएँगे। यह समय नए संबंध बनाने और पुराने रिश्तों को मजबूत करने का है। करियर में क्लाइंट या साझेदार से जुड़े लाभकारी अवसर मिल सकते हैं।
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री
गुरु वक्री होते ही रिश्तों में कुछ गलतफहमियां उभर सकती हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। पुराने रिश्ते या अधूरी साझेदारियाँ फिर चर्चा में आ सकती हैं। किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। वैवाहिक जीवन में धैर्य से काम लें। मानसिक रूप से आप थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं। यह समय आपको संबंधों की गहराई समझने का अवसर देगा। यदि आप संतुलन बनाए रखते हैं, तो यह दौर रिश्तों को तोड़ने नहीं, बल्कि उन्हें मजबूत करने का काम करेगा।
बृहस्पति गोचर 2026 का प्रभाव
मेष राशि
तुला राशि
वृषभ राशि
वृश्चिक राशि
मिथुन राशि
धनु राशि
कर्क राशि
मकर राशि
सिंह राशि
कुंभ राशि
कन्या राशि
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X