Remedies To Improve Guru Grah: जब ग्रहों की चाल बदलती है, तो किस्मत के पन्ने भी करवट लेते हैं। 2 जून 2026 को ज्ञान और विस्तार के कारक गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क, गुरु की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए यहां पहुंचकर गुरु बेहद प्रभावशाली हो जाते हैं। इसका असर ज्यादातर राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बदलाव चुनौतियों की आहट भी दे सकता है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिन्हें इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, साथ ही जानेंगे कुछ सरल उपाय जो नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं।
Jupiter Transit: गुरु का गोचर सिंह, धनु और कुंभ राशि के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, 2 जून से करें ये खास उपाय
Guru Ka Kark Rashi me Me Gochar: 2 जून को गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश किया है, जो राशियों के लिए चुनौतियों भरा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिन्हें इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, साथ ही जानेंगे कुछ सरल उपाय जो नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह राशि
गुरु का यह गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा, जिसे हानि और खर्च का भाव माना जाता है। ऐसे में इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है और अनचाहे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी होगी, क्योंकि अचानक खर्च या नुकसान की स्थिति बन सकती है। पैसों के लेन-देन में सोच-समझकर कदम उठाएं। हालांकि, विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना जरूर बन सकती है।
धनु राशि
गुरु आपकी राशि के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे, जो अचानक घटनाओं और जोखिम का संकेत देता है। इस दौरान किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें। बातचीत में संयम बरतें, क्योंकि गलत शब्द आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अहंकार से दूरी बनाए रखें, वरना अपने ही लोग आपसे दूर हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में लापरवाही अचानक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। प्रेम संबंधों में भी समझदारी से कदम बढ़ाएं।
कुंभ राशि
गुरु का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होगा, जो शत्रु और कर्ज से जुड़ा होता है। इस दौरान आर्थिक दबाव बढ़ सकता है और उधार लेने की स्थिति भी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। अनुशासन और धैर्य आपके लिए सबसे बड़ा सहारा साबित होगा। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।
नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
- गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और जरूरतमंदों को केले का दान दें।
- ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ मंत्र का नियमित जाप करें।
- पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तकें और अन्न का दान करना शुभ फलदायी रहेगा।
- बुजुर्गों का सम्मान करें, इससे गुरु की कृपा बनी रहती है।
Vrishchik Rashifal June 2026: कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Tula Rashifal June 2026: कैसा रहेगा तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Kanya Rashifal June 2026: कैसा रहेगा कन्या राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

कमेंट
कमेंट X