सब्सक्राइब करें

Grahan 2026: किस दिन लगेगा अगला ग्रहण ? यहां जानें डेट, समय और इसका प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 05 Mar 2026 01:03 PM IST
सार

Grahan 2026: हिंदू धर्म में ग्रहण काल को संवेदनशील समय माना जाता है। इस दौरान वातावरण में ऊर्जा का विशेष परिवर्तन होता है। इसलिए कई नियमों और सावधानियों का पालन करने की सलाह दी जाती है अन्यथा जीवन में नकारात्मकता आने लगती हैं।

विज्ञापन
kab lagega agla grahan 2026 know Surya Grahan date time and impact
Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Grahan 2026: हाल ही में 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था, जिसका प्रभाव भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी देखने को मिला है। ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि, इसका असर प्रकृति के साथ-साथ मनुष्य के जीवन और उसकी ऊर्जा पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में अब सवाल यह है कि, अगला ग्रहण कब लगने वाला है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, अगला ग्रहण अगस्त महीने में देखने को मिलेगा, जो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ऐसे में आइए इसके समय और प्रभाव को जानते हैं।



Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026? यहां देखें पूरा कैलेंडर और घटस्थापना मुहूर्त
Rang Panchami 2026: इस साल कब मनाई जाएगी रंग पंचमी ? जानें तिथि महत्व और पूजा विधि

Trending Videos
kab lagega agla grahan 2026 know Surya Grahan date time and impact
Grahan 2026 - फोटो : Amar Ujala

कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
ज्योतिषियों के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह रात 9 बजकर 4 मिनट से लेकर अगले दिन 13 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले लगने वाला सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा।
Hindu nav varsh 2026: कब शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें रौद्र संवत्सर में कौन से ग्रह होंगे राजा और मंत्री
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
kab lagega agla grahan 2026 know Surya Grahan date time and impact
Grahan 2026 - फोटो : Freepik

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 
माना जा रहा है कि, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर से लेकर उत्तरी स्पेन में नजर आएगा। इसके अलावा फ्रांस, ब्रिटेन, यूरोप के अधिकतर देशों और इटली में भी यह प्रभावी हो सकता है।

Shani Dosha Remedies: शनि देव ले रहे हैं कड़ी परीक्षा तो शनिवार को करें ये उपाय, जीवन के कष्ट होंगे कम
 

 

kab lagega agla grahan 2026 know Surya Grahan date time and impact
Grahan 2026 - फोटो : Freepik

कब लगता है सूर्य ग्रहण
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं, तो चंद्रमा सूर्य की डिस्क को ढक लेता है। इस दौरान सूर्य का पूरा का आंशिक हिस्सा नजर नहीं आता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।



Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
New Year 2026: इन मूलांकों की लव लाइफ के लिए 2026 रहेगा खास, रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed