सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Khappar Yog 2026: 1 मई से खप्पर योग, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 02:11 PM IST
सार

Khappar Yog:  1 मई से 29 जून तक प्रभावी रहने वाला यह योग कुछ लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव और चुनौतियाँ ला सकता है, इसलिए इस दौरान सावधानी और उचित उपाय अपनाना आवश्यक रहेगा।

विज्ञापन
Khappar Yog 2026 These 4 Zodiac Signs May Face Big Changes from May 1
खप्पर योग - फोटो : amar ujala

Khappar Yog Ka Rahiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की बदलती चाल और उनकी युति से कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जो मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। वर्ष 2026 में एक ऐसा ही विशेष और चुनौतीपूर्ण योग बन रहा है, जिसे खप्पर योग कहा जा रहा है। यह योग 1 मई से शुरू होकर 29 जून तक प्रभाव में रहेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस अवधि में कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। खास तौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय अधिक सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है। इसका असर उनके करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ के 8 मंगलवार बदलेंगे किस्मत, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और धन लाभ
Saptank Yog: शुक्र-शनि का सप्तांक योग, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Trending Videos
Khappar Yog 2026 These 4 Zodiac Signs May Face Big Changes from May 1
कैसे बनता है खप्पर योग? - फोटो : freepik

कैसे बनता है खप्पर योग? 
खप्पर योग तब बनता है जब ज्योतिष में माने जाने वाले अशुभ या क्रूर ग्रह एक विशेष स्थिति में आकर एक-दूसरे के साथ नकारात्मक संबंध बना लेते हैं। जब मंगल, शनि, राहु और केतु जैसे ग्रह किसी राशि में एक साथ प्रभाव डालते हैं या आपस में अशुभ दृष्टि बनाते हैं तो इस योग का निर्माण होता है। खासकर जब मंगल और शनि की टकराहट या पाप ग्रहों का एकत्रीकरण होता है, तब इसका प्रभाव और भी अधिक बढ़ जाता है। माना जाता है कि इस योग के दौरान मानसिक दबाव, आर्थिक अस्थिरता और जीवन में बाधाओं की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khappar Yog 2026 These 4 Zodiac Signs May Face Big Changes from May 1
परिवार के भीतर किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। परिवार के भीतर किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं । इस दौरान धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय रिश्तों को और अधिक जटिल बना सकता है।  कार्यक्षेत्र में भी दबाव की स्थिति बनी रह सकती है।  काम का बोझ बढ़ने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। कार्यों में मन कम लग सकता है।  ऐसे समय में अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से करना और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा। 

Khappar Yog 2026 These 4 Zodiac Signs May Face Big Changes from May 1
आर्थिक रूप से भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विचारों में उलझन बनी रह सकती है। अनावश्यक चिंता मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है। आर्थिक रूप से भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। बचत पर असर पड़ सकता है।  किसी भी प्रकार की नई योजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आवश्यक होगा।  साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। छोटी सी समस्या भी परेशानी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
Khappar Yog 2026 These 4 Zodiac Signs May Face Big Changes from May 1
मेहनत के बावजूद परिणाम अपेक्षित रूप से न मिलने से निराशा हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि कार्यक्षेत्र में रुकावटें और चुनौतियां लेकर आ सकती है। मेहनत के बावजूद परिणाम अपेक्षित रूप से न मिलने से निराशा हो सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।  ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed