Grahan Yog In April 2026: 25 अप्रैल को रात 8 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि, सिंह राशि में पहले से ही केतु विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और केतु की युति को ग्रहण योग कहा जाता है, जिसे आमतौर पर चुनौतीपूर्ण और अशुभ प्रभाव देने वाला माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा मन व भावनाओं के कारक ग्रह है, जबकि केतु अचानक होने वाली घटनाओं के प्रतीक है। ऐसे में जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के मन में अस्थिरता, तनाव और कई तरह की उलझनें बढ़ने लगती हैं। यही कारण है कि, सिंह राशि में बनने जा रहा है, यह ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
Grahan Yog In April 2026: 25 अप्रैल की रात बनेगा ग्रहण योग, इन 3 राशि वालों की बढ़ाएगा टेंशन
Grahan Yog In April 2026: 25 अप्रैल को सिंह राशि में चंद्रमा और केतु की युति होने वाली हैं। इससे ग्रहण योग बनेगा, जिससे कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय कठिनाईयों भरा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा आपको मानसिक तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा अनावश्यक खर्च से बचें और किसी भी नए व्यक्ति पर भरोसा करने की भूल न करें। किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें।
11 मई से 20 जून तक इन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता, मंगल गोचर से बनेगा रूचक राजयोग
May Grah Gochar: मई माह में तीन बड़े ग्रहों का महागोचर, 4 राशियों को मिलेगा लाभ
सिंह राशि
सिंह राशि में ही यह ग्रहण योग बन रहा है, इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा इसी राशि पर देखने को मिल सकता है। आप नए काम का प्रारंभ करने की भूल न करें। इस समय धैर्यवान रहें। आपकी दिनचर्या और खानपान प्रभावित हो सकता है। कार्यों में रुकावट, व्यापार में नई परेशानियां और निवेश से नुकसान होने की आशंका है। इसलिए अजनबियों की बातों में न आएं। आर्थिक फैसला लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ के 8 मंगलवार बदलेंगे किस्मत, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और धन लाभ
Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल से इन राशि वालों की नौकरी-व्यापार में बढ़ेगी दिक्कतें, बुध करेंगे गोचर
मीन राशि
मीन राशि वालों को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस समय कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या दबाव महसूस हो सकता है। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। रिश्तों में भी गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें। यह समय आर्थिक मामलों में खूब सावधानी रखने का रहेगा।
Kala Dhaga: इन 3 राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां
Arun Gochar 2026: 80 साल बाद अरुण ग्रह करेंगे गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा असर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X