Lohri 2026 Astrology Remedies: लोहड़ी का पर्व भारत के प्रमुख लोकपर्वों में से एक माना जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन समय के साथ देश के अन्य हिस्सों में भी इसकी परंपरा फैल चुकी है। लोहड़ी न केवल मौसम परिवर्तन का संकेत देती है, बल्कि यह नई ऊर्जा, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक भी मानी जाती है।
Lohri 2026: लोहड़ी पर अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा लाभ
Lohri 2026 Daan: लोहड़ी का पर्व भारत के प्रमुख लोकपर्वों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि राशि के अनुसार लोहड़ी की अग्नि में भेंट चढ़ाने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
अग्नि में भेंट चढ़ाने का महत्व
ज्योतिषीय दृष्टि से लोहड़ी का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने और मौसम में बदलाव का संकेत देता है। इस समय सूर्य राशि परिवर्तन की ओर अग्रसर होता है, इसलिए लोहड़ी की अग्नि में कुछ विशेष वस्तुओं की आहुति देने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि राशि के अनुसार अग्नि में भेंट चढ़ाने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Makar Sankranti 2026: तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में 15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व
- मेष राशि के जातकों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में गुड़, तिल और गेहूं अर्पित करना शुभ माना जाता है।
- वृष राशि के लोगों को कच्चा चावल, रेवड़ियां और मक्का अग्नि में डालना चाहिए।
- मिथुन राशि वालों के लिए साबुत मूंग, तिल और दो लौंग अर्पित करना लाभकारी होता है।
- कर्क राशि के जातकों को चीनी, दूध, चावल या बताशे अर्पित करने की सलाह दी जाती है।
- सिंह राशि के लोगों को गुड़, चना और तिल भेंट करना चाहिए।
- कन्या राशि के लिए दो इलायची, साबुत मूंग और बताशे शुभ माने जाते हैं।
- तुला राशि के जातक मूंगफली, गजक और सफेद तिल अग्नि में डाल सकते हैं।
- वृश्चिक राशि वालों को गुड़, चना, मूंगफली और गेहूं अर्पित करना चाहिए।
- धनु राशि के लोगों को घी, गुड़, गजक और हल्दी अर्पित करना विशेष फलदायी होता है।
- मकर और कुंभ राशि के जातकों को काले तिल, काले चने और उड़द की आहुति देनी चाहिए।
- कुंभ राशि के जातकों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में काले तिल, काले चने, उड़द की दाल और सरसों अर्पित करनी चाहिए
- मीन राशि वालों के लिए तिल के लड्डू, घी, केसर और हल्दी अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X