Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषियों के अनुसार, साल खत्म होने से पहले ग्रहों की स्थिति में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। साल के अंतिम महीनों में केतु और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं शनि भी मार्गी होंगे। सूर्य का धनु राशि में गोचर उन्हें गुरु की राशि में लेकर आएगा। इसके अलावा, इस दौरान ग्रहों की विशेष स्थिति से कई शुभ योग भी बनेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों के इन बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। इन लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
साल खत्म होने से पहले इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी और तरक्की के मिलेंगे मौके
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:33 PM IST
सार
Lucky Zodiac Signs: साल 2026 के अंत से पहले कई बड़े ग्रह गोचर होने वाले हैं। केतु और सूर्य का राशि परिवर्तन और शनि का मार्गी होना कई शुभ योग बनाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका लाभ कुछ राशि के जातकों को मिल सकता है। इन्हें नौकरी और करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
