Mahashivratri 2026: फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है, जिस पर पूजा-पाठ करने से जीवन में चमत्कार देखने को मिलता है। साथ ही साधक के सुख में वृद्धि से लेकर तनाव में कमी आने लगती हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगी। दरअसल, महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में सूर्य-बुध बुधादित्य योग बना रहे हैं। यही नहीं कुंभ में शुक्र-सूर्य शुक्र आदित्य योग का भी निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों को महादेव की विशेष कृपा से लेकर ग्रहों के शुभ परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों को धन लाभ, नई नौकरी, तरक्की, खुशियां व वैभव मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस तिथि पर बुधादित्य और शुक्र आदित्य योग का खास संयोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों को मनचाहा लाभ मिल सकता है।
मेष राशि
महाशिवरात्रि पर मेष राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आपके अटके काम पूरे होंगे और कुछ नए बदलाव जीवन में देखने को मिलेंगे। निवेश करने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। मेष राशि वालों के सरकारी क्षेत्र के कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तों में नयापन लाने के सभी प्रयास सफल होंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय आपका समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आप महादेव को शहद और चंदन लगाएं। इससे मानसिक शांति मिलती हैं।
Mahashivratri 2026: कई वर्षों बाद महाशिवरात्रि पर बनेंगें ये खास संयोग, इन 3 चीजों को चढ़ाने से शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय बदलावों से भरा रहेगा, क्योंकि आप नए सिरे चीजें प्रारंभ करेंगे। विवाह के मार्ग से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। इस समय आर्थिक लाभ होगा और भौतिक सुख बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। खास बात यह है कि, कन्या राशि वालों को महादेव की कृपा से सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नए आय के स्रोत प्राप्त होंगे। आप महादेव को बेलपत्र अर्पित करें। इससे प्रभु का आशीर्वाद और उनकी विशेष कृपा मिल सकती हैं।
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शुभ योग, जानें चारों प्रहर का मुहूर्त, होगी भोलेनाथ की कृपा
धनु राशि
धनु राशि वालों को व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। मेहनत रंग के लेकर आएगी और नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आर्थिक और पारिवारिक दोनों ही स्तर पर शुभ समाचार मिलेगा और आप संतोषजनक जैसा महसूस करेंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती हैं।
Mahashivratri 2026: इस बार क्यों खास है महाशिवरात्रि ? जानें डेट-मुहूर्त से लेकर लकी राशिफल तक सबकुछ
Chandra Grahan On Holi 2026: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, जानें इसका समय और भारत में प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X