फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026: होलिका दहन पर बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Fri, 27 Feb 2026 10:21 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 10:21 AM IST
सार

Chandra Grahan Lucky Rashiyan: फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में होने वाला है, जो कुछ राशियों के लिए भाग्य और करियर में शुभ बदलाव लाएगा। इस समय व्यवसाय और नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं, साथ ही मानसिक प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ेगी।
 

विज्ञापन
When is Chandra Grahan 2026 Holi Lunar Eclipse Date and Lucky Zodiac Signs
chandra grahan 2026 - फोटो : amar ujala

Chandra Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर, यानी होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2:17 बजे शुरू होकर शाम 7:53 बजे समाप्त होगा। यह चन्द्र ग्रहण  कुंभ राशि में लगने जा रहा है। यह चन्द्र ग्रहण जहां कुछ राशियों के लिए परेशानी लेकर आ सकता है वहीँ कुछ राशियों के लिए लाभ लेकर आएगा। कुछ राशियों का भाग्य इस दौरान चमक सकता है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि के अवसर भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण के दौरान कौन-कौन सी राशियां लकी साबित होने वाली हैं।

Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता
When is Chandra Grahan 2026 Holi Lunar Eclipse Date and Lucky Zodiac Signs
व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए इस समय चंद्र ग्रहण का प्रभाव काफी लाभकारी साबित हो सकता है। विशेष रूप से छात्रों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं और अध्ययन में सफलता दिलाने वाला है। जो लोग राजनीति, प्रशासन या सरकारी सेवाओं से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह अवधि विशेष रूप से फायदेमंद होगी, क्योंकि उनके प्रयासों को सम्मान और मान्यता मिल सकती है। वहीं बेरोजगार जातकों को इस दौरान नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा, क्योंकि नए व्यवसायिक अवसर और डील्स का रास्ता खुल सकता है। 

When is Chandra Grahan 2026 Holi Lunar Eclipse Date and Lucky Zodiac Signs
कोई वाहन या संपत्ति प्राप्त हो सकती है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
धनु राशि के लोगों के लिए भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ फलदायी रहेगा। इस समय आपको कोई वाहन या संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, दैनिक आय में वृद्धि के योग हैं और निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। इस अवधि में नए आय के स्रोत खुलेंगे और धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप जीवन के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When is Chandra Grahan 2026 Holi Lunar Eclipse Date and Lucky Zodiac Signs
नई जॉब ऑफर या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव इस समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब ऑफर या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आप देश-विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके करियर या व्यक्तिगत विकास के लिए लाभकारी होगी। इस समय आप कोई महंगी या लग्जरी चीज़ भी खरीद सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन का प्रवाह बढ़ेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed