सब्सक्राइब करें

Astrology: सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की सिंह राशि में युति, खुलेगा इन राशि वालों की किस्मत का ताला

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 04 Aug 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
major transits and conjunction of planets in leo zodiac sign know impact
august calendar 2022: अगस्त माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अगस्त का महीना बहुत ही खास है। यह महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अगस्त के महीने में बुद्धि,व्यापार और वाणी के ग्रह बुध दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, इसके अलावा शुक्र ग्रह भी अपना स्थान बदलेंगे। अगस्त माह में एक समय ऐसा भी आएगा जब एक ही राशि में कई ग्रह मौजूद रहेंगे। सबसे पहले तो सिंह राशि में ग्रहों की युति बनेगी। पहले सिंह राशि में बुध और सूर्य की शुभ युति है फिर इसके कुछ ही दिनों बाद सूर्य और शुक्र की सिंह राशि में युति होगी। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की शुभ युति से जातकों के जीवन में कई अहम बदलाव आते हैं। बुध,सूर्य और शुक्र ग्रहों की युति ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान माना गया है। आइए जानते हैं ये तीन ग्रहों का सिंह राशि में युति कब-कब होगा और इसका प्रभाव सबसे ज्यादा किन राशियों के जातकों पर पड़ेगा ?  

Trending Videos
major transits and conjunction of planets in leo zodiac sign know impact
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि में बुध,सूर्य और शुक्र ग्रह की युति
अगस्त माह में सबसे पहले बुध राशि परिवर्तन हुआ है। बुध 01 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, तर्क क्षमता और बुद्धि का कारक माना जाता है।इसके बाद सिंह राशि में सूर्य का गोचर होगा। सिंह राशि सूर्य की स्वराशि है। सू्र्यदेव 17 अगस्त को सिंह राशि की अपनी यात्रा आरंभ करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा, नेतृत्व और आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। इस तरह से अगस्त माह की पहली युति सू्र्य और बुध के बीच 17 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक रहेगी। 21 अगस्त के बाद बुध का राशिपरिवर्तन कन्या राशि में होगा।

सू्र्य-शुक्र की युति
31 अगस्त को सुख-सुविधा, सौंद्रर्य और भोग विलासिता के ग्रह शुक्र सिंह राशि में आ जाएंगे। जहां पर पहले से विराजमान सूर्यदेव के साथ युति बनाएंगे। इस तरह से सिंह राशि में दूसरी युति सू्र्य और शु्क्र ग्रह के बीच में 31 अगस्त से 17 सितंबर तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
major transits and conjunction of planets in leo zodiac sign know impact
surya parivartan 2022 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में सिंह राशि में बुध-सू्र्य और शुक्र-सूर्य की युति का ज्योतिषी महत्व
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अगस्त महीने में सिंह राशि में दो युति बनने से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होगा। सबसे पहली युति सिंह राशि में बुध-सूर्य की बनेगी। इस युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बुधादित्य योग को ज्योतिष में बहुत ही शुभ योग माना गया है। यह योग राजयोग कहलाता है।  

इसके बाद सिंह राशि में दूसरी युति सूर्य और शुक्र ग्रह के बीच बनेगी। ज्योतिष में सूर्य आत्मा,ऊर्जा ,तेज, पिता,सरकारी नौकरी,करियर,उच्च पद, नेतृ्त्व क्षमता और शिक्षा को कारक माने जाते हैं जबकि सुख-सुविधा, सौंदर्य, भोग-विलासिता,प्रेम,सेक्स और विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार जब भी सूर्य और शुक्र की युति किसी राशि में होती है तब यह बहुत ही महत्वपूर्ण युति कहलाती है। सूर्य और शु्क्र ग्रह की आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में इन दो ग्रहों की युति से मिलने वाला फल अशुभ होता है। सूर्य-शुक्र की युति से जातकों के वैवाहिक जीवन में कष्ट और तनाव मिलने शुरू हो जाते हैं। विवाह में देरी और रोग बढ़ने लगते हैं।

major transits and conjunction of planets in leo zodiac sign know impact
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि में सूर्य-बुध की युति से इन राशियों का मिलेगा शुभ फल
अगस्त माह में बुध-सू्र्य की सिंह राशि में युति से कुछ राशि के जातकों का विशेष लाभ मिल सकता है। ये राशियां होंगी- मेष,मिथुन, कर्क, तुला और धनु। इन पांच राशि के जातकों का भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों में इजाफा देखने को मिलेगा। जिससे धन के संचय में अपार सफलता प्राप्त होगी। इन राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन, नई नौकरी के अच्छे मौके और इनकम में इजाफा हो सकता है। परिवार का अच्छा साथ मिलेगा। धन संबंधी निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
major transits and conjunction of planets in leo zodiac sign know impact
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि में सूर्य-शुक्र की युति-इन राशियों के लिए युति शुभ साबित होगी

वृषभ, मिथुन, कर्क, कुंभ और धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। जीवन में मान-सम्मान,ऐशोआराम, धन-दौलत और सभी तरह की सुख सुविधा का आनन्द मिलेगा। धन में इजाफा और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। योजनाएं सफल होंगी। समय आपके के पक्ष में रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed