सब्सक्राइब करें

Malavya Rajyog 2026: मालव्य राजयोग से इन चार राशि वालों के भौतिक सुखों में होगी वृद्धि और अचानक लाभ के योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 05 Mar 2026 02:52 PM IST
सार

Malavya Rajyog 2026: पंच महापुरुष राजयोगों में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। 02 मार्च को शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। 

विज्ञापन
malavya rajyog 2026 venus transit in meen rashi these zodiac sign will be lucky
शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। - फोटो : amar ujala
Malavya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब धन और सुख के कारक ग्रह शुक्र मीन राशि में होते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण करते हैं। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी राजयोग माना जाता है। इसके प्रभाव में व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। करियर-कारोबार में स्थिरता मिलती है। आपको बता हैं दें की शुक्र ग्रह बीते 2 मार्च को मीन राशि राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो 26 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। इसके अलावा शुक्र के मीन राशि मे गोचर करने से शनि के साथ युति भी बनी हुई है। ज्योतिष में शनि-शुक्र की युति को अच्छा माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में प्रवेश और मालव्य राजयोग के बनने के कारण किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। इसका ज्योतिषी विश्लेषण करते हैं। 
Trending Videos
malavya rajyog 2026 venus transit in meen rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर और इससे मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही फायदा साबित हो सकता है। 
  • इस दौरान आपके जो अधूरे काम हैं उनके पूरे होने की अच्छी संभावना है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। लाभ के योग बनेंगे।
  • आय-व्यय में आपको संतुलन बना रहेगा। इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में इजाफा भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
malavya rajyog 2026 venus transit in meen rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर अच्छा साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
  • मालव्य राजयोग के कारण आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। 
  • आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। नौकरी और बिजनेस में आपको अपार सफलता और मुनाफा हासिल हो सकता है। 
malavya rajyog 2026 venus transit in meen rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग बनना काफी शुभ साबित हो सकता है। 
  • आपको किस्मत का अच्छा और भरपूर साथ मिलेगा। रुके के काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। 
  • जीवन में खुशियों की दस्तक होगी और नए-नए तरह के काम करने का अवसर मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक समृद्धि में इजाफा होगा।
Mulank 6: फैशन और कला के क्षेत्र में खूब सम्मान कमाते हैं मूलांक 6 वाले, जानें इसके लिए बेस्ट करियर विकल्प
 
विज्ञापन
malavya rajyog 2026 venus transit in meen rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
  • कन्या राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही शुभ और लाभकारी हो सकता है। 
  • शुक्र का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में हुआ है जिससे आपके बिजनेस पार्टनरशिप में आय के मौके मिलेंगे। 
  • इस दौरान जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे योग बन सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। 

Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed