आने वाले समय में कई ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 18 सितंबर को मंगल चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जहां पर ये करीब 55 दिनों तक रहेंगे, फिर इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं, इस तरह से मंगल-गुरु की युति होगी जिससे मंगल का नीच का प्रभाव कम हो जाएगा। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा। इन राशियों के करियर-कारोबार, नौकरी और घर-परिवार में अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
मंगल करेंगे कर्क राशि में गोचर, 55 दिनों तक इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पूरे होंगे सपने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
मंगल का कर्क राशि में गोचर करने से और गुरु संग युति होने से इनके नीचत्व में कमी आएगी, जिससे लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। इस दौरान आपके अधूरे काम पूरे होंगे और नए-नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जहां आपको कोई काम धन के कारण रुका हुआ था वह पूरा होगा।
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर आने वाले समय में अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव का समय है और इस दौरान आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में इस दौरान कोई नई डील हासिल हो सकती है और इस दौरान आपको किसी पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा । पुराने लेन-देन में आपको धन हाथ लग सकता है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा।
मंगल का कर्क राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। आपको नौकरी में आगे बढ़ने के नए-नए तरीके मिलेंगे, वहीं कुछ जगहों को नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान की तरफ से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जो लोग किसी तरह के कारोबार में है उनको निवेश से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल
साप्ताहिक अंक ज्योतिष (14-20 सितंबर): इस सप्ताह मूलांक 1 से 9 वालों की कैसी रहेगी किस्मत? जानें धन-करियर-प्रेम
करियर राशिफल: वर्षों की मेहनत का मिलेगा फल, सितंबर में इन 5 राशियों को मिल सकता है करियर में बड़ा मौका
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।