Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल गोचर 2026: कल मंगल करेंगे सिंह राशि में गोचर, जानिए किन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Wed, 11 Nov 2026 02:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

12 नवंबर को मंगल कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Transit In Leo 12 Novemver Lucky Zodiac Sign Mars Transit Impact
मंगल गोचर 2026 - फोटो : amar ujala

गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को मंगल अपने मित्र सूर्य की राशि सिंह में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये साहस, पराक्रम, ऊर्जा और युद्ध के कारक ग्रह माने जाते हैं। मंगल का यह राशि परिवर्तन साल का आखिरी गोचर होगा। इसके बाद मंगल अगले साल 09 मार्च 2027 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल के सिंह रााशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से किन राशियों को भाग्य का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Trending Videos
Mangal Gochar 2026 Mars Transit In Leo 12 Novemver Lucky Zodiac Sign Mars Transit Impact
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ और अच्छा संकेत हैं। इससे आपको नई तरह की सफलताएं मिलेंगी। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश संबंधी मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 
Mangal Gochar 2026 Mars Transit In Leo 12 Novemver Lucky Zodiac Sign Mars Transit Impact
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। अचानक से धन में वृद्धि के योग हैं। आपके लिए यह गोचर बहुत ही फलदायी साबित होगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार में अच्छा और तगड़ा मुनाफा होगा। जो लोग निवेश करना चाह रहे हैं उनको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी-पेशा जातकों को नौकरी में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Transit In Leo 12 Novemver Lucky Zodiac Sign Mars Transit Impact
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होगा जिससे आपके लिए यह बहुत ही फलदायी और शुभ साबित होगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आमदीन में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको अच्छा और तगड़ा मुनाफा अर्जित होगा। आपके घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। 
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Transit In Leo 12 Novemver Lucky Zodiac Sign Mars Transit Impact
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी प्राप्ति के बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रमोशन मिलने के अच्छे योग भी हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके कई तरह के रुके काम जल्द से जल्द पूरे होंगे।  इस दौरान कोई अच्छी सूचना सुनने को भी मिल सकती है। 

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed