Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन 2026: 12 नवंबर से बदल जाएगी मंगल की चाल, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Mon, 09 Nov 2026 03:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2026 03:51 PM IST
सार

12 नवंबर को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन
Mangal Gochar Rashi Parivartan in 2026 Mars Transit Effect on These Three Zodiac Signs
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, रक्त, पराक्रम और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल 12 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 46 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। मंगल का सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर  देखने को मिलेगा। मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से जहां कुछ राशि वालों को फायदा तो कुछ को सचेत होने की जरूरत है। आइए जानते मंगल के गोचर करने के किस राशि को सतर्क रहना होगा। 
Trending Videos
Mangal Gochar Rashi Parivartan in 2026 Mars Transit Effect on These Three Zodiac Signs
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा और यह भाव हानि और खर्चों का माना जाता है। ऐसे में आपको धन के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको अपने खर्चों पर ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। इस ही अपने गुप्त शत्रुओं के सावधान रहना होगा। इसके अलावा सेहत संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कुछ अनबन हो सकती है। 
Mangal Gochar Rashi Parivartan in 2026 Mars Transit Effect on These Three Zodiac Signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर होंगे, यह भाव दुर्घटना और अचानक होने वाली घटनों से संबंधित होता है। ऐसे में आपको कई तरह के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। लेन-देन में आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रहना होगा साथी ही वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar Rashi Parivartan in 2026 Mars Transit Effect on These Three Zodiac Signs
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके छठे भाव में होगा। कुंडली का यह भाव ऋण और गुप्त शत्रुओं का भाव माना जाता है। मंगल के गोचर करने से कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्यो में तरह की अड़चनें आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत के मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। जिन लोगों का कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है उसमें आपको सपलता मिल सकती है। 

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed