Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026: सितंबर का महीना कई बड़े ग्रह-गोचरों से भरा रहने वाला है, जिनमें मंगल का राशि परिवर्तन भी शामिल है। मंगल का यह गोचर बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि कर्क में पहुंचकर उनकी युति ग्रहों के गुरु बृहस्पति के साथ होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 18 सितंबर 2026 को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर कर्क में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा की राशि कर्क में गुरु और मंगल की युति बनेगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। मंगल और गुरु की यह युति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने, मनचाही सफलता मिलने और निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। इसके अलावा करियर-कारोबार में भी तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
मंगल गोचर 2026 : कर्क में मंगल-गुरु मचाएंगे धमाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और करेंगे तरक्की
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:13 PM IST
सार
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026: मंगल ग्रह 18 सितंबर 2026 को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर कर्क में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा की राशि कर्क में गुरु और मंगल की युति बनेगी। इससे कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने की अधिक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन