{"_id":"67b2f0cb01c8254821001363","slug":"mangal-margi-2025-know-about-these-lucky-zodiac-signs-benefits-in-hindi-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangal Margi 2025: जल्द ही मंगल होने वाले हैं मार्गी, इन राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mangal Margi 2025: जल्द ही मंगल होने वाले हैं मार्गी, इन राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:48 PM IST
सार
मंगलदेव 24 फरवरी 2025 को सुबह करीब 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें मंगल बीते 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं।
विज्ञापन

मंगल मिथुन राशि में होंगे मार्गी
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापति और भूमिपुत्र का दर्जा प्राप्त है। कालपुरुष की कुंडली में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माना जाता है। मंगल एक अग्नि तत्व की राशि है और इसमें अत्याधिक ऊर्जा होती है। मंगल युद्ध, साहस, पराक्रम और रक्त का कारक ग्रह माना जाता है। जातक की कुंडली में मंगल का प्रभाव रहने से व्यक्ति अत्यधिक साहसी और पराक्रमी स्वभाव का होता है। मंगलदेव 24 फरवरी 2025 को सुबह करीब 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें मंगल बीते 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में वक्री अवस्था में है। मंगल के वक्री होने से जातकों के जीवन में कुछ परेशानियां आ रही थी लेकिन अब मंगल के मार्गी होने से इसके प्रभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मंगल के मार्गी होने पर कुछ राशि वालों को इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Trending Videos

- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल लग्न और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और अब जब 24 फरवरी 2025 को यह मिथुन राशि में मार्गी होंगे तो आपके तीसरे भाव में मौजूद होंगे। कुंडली का तीसरा भाव भाई-बहन और साहस व पराक्रम का होता है। ऐसे में आपके जोश और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगा। आपके अंदर साहस और ऊर्जा का भरपूर रहेगी। मन प्रसन्न और शांत रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में अच्छी तरक्की प्राप्त करने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों का लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं।

Mangal Gochar 2025: पुष्य नक्षत्र में मंगल करेंगे गोचर, इन राशियों के दूर होंगे दुख
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल छठे और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। मंगल का मिथुन राशि में मार्गी होने से यह आपके लग्न भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको अंदर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार अच्छा रहेगा। आपके अंदर साहस और मेहनत का भाव रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को उनके व्यवसाय से अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जातकों को भूमि-भवन से संबंधित लाभ होने की संभावना है लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल नवम और चतुर्थ भाव के स्वामी और योग कारक होते हैं। यह आपके एकादश भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस दौरान आपकी सभी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा खासा धन एकत्रित होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साथ ही भाग्य का अच्छा साथ मिलने से करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की कुंडली में महान पराक्रमी ग्रह मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल का मार्गी होना आपके दशम भाव में होगा। कुंडली का दशम भाव करियर का माना जाता है। ऐसे में मंगल का दशम भाव में मार्गी होना शुभ संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापारी वर्ग से आते हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। अच्छा खासा इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कमेंट
कमेंट X