Mangal Rashi Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, पराक्रम के साथ-साथ भूमि के कारक माने जाते हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति को ऊर्जावान और निडर बनाता है। इसके अलावा मंगल का गोचर भी राशियों पर प्रभाव डालता है, जिस कारण लाभ और हानि दोनों रूप से प्राप्त होते हैं। हालांकि, मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए पूर्ण से फलदायी होता है। यही कारण है कि, मंगल का मिथुन गोचर कुछ जातकों के लिए भाग्योदय लेकर आ सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल 2 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन के बाद कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, यात्रा के योग बनेंगे, नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और कई क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर मंगल गोचर का सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा।
Mangal Gochar 2026: 15 दिन बाद इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, भाग्य होगा मजबूत और करेंगे तरक्की
Mangal Rashi Parivartan 2026: मंगल का यह गोचर कई लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, सफलता और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन राशि
मंगल का आपकी ही राशि में प्रवेश व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि लेकर आ सकता है। व्यापार करने वालों को नए ग्राहकों से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। नए प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और अचानक धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।लंबे समय से जिन कामों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, उनमें अब स्पष्टता आएगी और बड़े फैसले लेने का साहस मिलेगा।
Saptahik Love Rashifal: इस सप्ताह इन 5 राशियों की लव लाइफ में आएगी बहार, पढ़ें सभी 12 राशियों का लव राशिफल
कन्या राशि
मंगल का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए करियर के मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास हर चुनौती का सामना करने में मदद करेगा। यदि लंबे समय से घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, प्रेम-धन और करियर में मिलेगा बंपर लाभ
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मंगल गोचर मकर राशि वालों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी तथा आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित संस्था या बड़ी कंपनी से आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे और घर का वातावरण सुखद रहेगा।
Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, प्रेम-धन और करियर में मिलेगा बंपर लाभ