सब्सक्राइब करें

March Rashifal 2026: मार्च के महीने में इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sun, 01 Mar 2026 07:29 AM IST
सार

March Monthly Horoscope 2026: साल का तीसरा महीना मार्च कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और कुछ के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2026 का महीना क्या लेकर आया है। 

विज्ञापन
March Month 2026 Horoscope Prediction Mesh Kark Kanya Kumbh Makar Meen Monthly february Horoscope
मासिक राशिफल मार्च 2026 - फोटो : Amar Ujala

March 2026 Horoscope Prediction: मार्च का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की गतिविधियां केवल निजी जीवन तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि करियर, सेहत, प्रेम संबंध और आर्थिक मामलों पर भी स्पष्ट रूप से अपना असर डालेंगी। हर राशि पर इसका प्रभाव अलग रूप में दिखने को मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए यह समय प्रगति और उपलब्धियों के लिए रहेगा, जबकि कुछ को इस दौरान संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है।



ग्रहों की बदलती स्थिति के चलते मार्च में कुछ जातकों को पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने और नई सफलताएं हासिल करने के अवसर भी मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में अधिक सजग रहना होगा। यह महीना नई शुरुआत का मार्ग खोल सकता है, साथ ही पुरानी अधूरी बातों या लंबित मामलों को भी सामने ला सकता है। आइए जानते हैं मार्च 2026 आपकी राशि के लिए कौन-से संकेत और संभावनाएं लेकर आ रहा है।

Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प

Trending Videos
March Month 2026 Horoscope Prediction Mesh Kark Kanya Kumbh Makar Meen Monthly february Horoscope
मेष - फोटो : अमर उजाला

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए मार्च महीने की शुरुआत अत्यंत ही दुखद रहने वाली है। माह की शुरुआत में आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आप करियर और कारोबार में में पूरे मनोयोग के साथ काम करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। शुभता एवं लाभ की यह स्थित लगभग दो सप्ताह तक बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान आपको धन को खुले हाथ से खर्च से बचना होगा।

माह के मध्य का समय मेष राशि के जातकों के लिए सेहत, संबंध और करियर-कारोबार की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान कामकाज की व्यस्तता के चलते आप आत्मीय रिश्तों की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे। इसी प्रकार सेहत से संबंधी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। माह के तीसरे सप्ताह में आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको समस्याओं को धैर्य और विवेक के साथ सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्द्ध का समय थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य अथवा जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। माह के मध्य तक स्वजनों के साथ गलतफहमियां कम होने की बजाय बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
March Month 2026 Horoscope Prediction Mesh Kark Kanya Kumbh Makar Meen Monthly february Horoscope
वृषभ - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्च महीने के मध्य का थोड़ा सा समय यदि छोड़ दिया तो पूरा महीना उनके लिए अनुकूल रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। करियर कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ होगा। मार्च महीने में पदोन्नति के योग बनेंगे अथवा प्रथवा किसी दूसरी संस्था से बड़े पद का ऑफर फर मिल सकता है। इस माह आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए अपने तौर-तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर से पूरा सहयोग मिलेगा।

कारोबार को बढ़ाने की दिशा में प्रयास सफल होंगे लेकिन माह के मध्य में बाजार में आई मंदी आपके लाभ को प्रभावित कर सकती है। इस दौरान आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह समय मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। इस दौरान रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपको उसकी इच्छाओं एवं भावनाओं का ध्यान रखना होगा। माह के उत्तरार्ध में आप अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद समझौते के लिए आगे आ सकते हैं। इस दौरान कारोबार में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बनाई गई रणनीति सफल होगी और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध में मधुरता बनी रहेगी। 

उपायः प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं अथवा शिव चालीसा का पाठ करें।

March Month 2026 Horoscope Prediction Mesh Kark Kanya Kumbh Makar Meen Monthly february Horoscope
मिथुन  - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना जीवन में नये अवसरों के द्वार खोलने और मनचाहे फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस माह यदि आप अपने आलस्य और अभिमान से बचने में कामयाब रहते हैं तो आपकी सफलता और लाभ का प्रतिशत उम्मीद से कहीं ज्यादा हो सकता है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं या फिर अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपकी यह कामना इस माह पूरी हो सकती है। पूरे माह आपको घर और बाहर सहयोगियों, परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से भी यह माह आपके लिए राहतकारी कहा जाएगा।

यानि माह के अंतिम समय में छोटी-मोटी स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों को इग्नोर कर दिया जाए तो पूरा महीने आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी। इसी तरह संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आपको लोगों को मिलाजुला कर चलना उचित रहेगा। परिवार के सदस्यों की भावनाओं और अपेक्षाओं को यदि आप इग्नोर नहीं करते हैं और उनके साथ संवाद बनाए रखते हैं तो काफी हद तक पारिवारिक समस्याएं दूर हो जाएंगीं। माह के उत्तरार्ध में करियर कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होंगी। इस दौरान आपको परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। 

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा की गांठ चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
March Month 2026 Horoscope Prediction Mesh Kark Kanya Kumbh Makar Meen Monthly february Horoscope
कर्क - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए मार्च का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह कर्क राशि के जातकों को अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। माह की शुरुआत में भाग्य का अपेक्षा के अनुरूप साथ न मिलने के कारण आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जहां कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं आपकी परेशानी का कारण बनेंगी वहीं भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में स्वजनों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान किसी भी कार्य को जल्दबाजी से करने या फिर उसमें लापरवाही बरतने से बचना होगा। पूरे माह वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नियमों की अवहेलना न करें। माह के मध्य के बाद का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा कहा जाएगा। इस दौरान आपका कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सहमति से सुलझेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में भी आपको राहत मिलेगी। माह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल फलप्रद प्रतीत हो रहा है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और उसका बेवजह प्रदर्शन न करें।

उपायः प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र या शमी पत्र चढ़ाकर शिव का पूजन एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed