{"_id":"69ce226f710301c1f00202fd","slug":"mars-moon-conjunction-in-pisces-will-make-mahalakshmi-rajyog-on-16-april-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahalakshmi Rajyog: मंगल-चंद्रमा युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है सबसे ज्यादा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mahalakshmi Rajyog: मंगल-चंद्रमा युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है सबसे ज्यादा लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:59 PM IST
सार
16 अप्रैल को मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा जिससे ज्योतिष में बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। इससे कुछ राशि वालों को करियर-कारोबार में बेहतर लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Mahalakshmi Rajyog
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों की युति होती है तो कई तरह के शुभ राजयोगों का निर्माण होता है। 16 अप्रैल को मन के कारक ग्रह चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही युद्ध और साहस के ग्रह मंगल पहले से विराजमान है। मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राययोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में महालक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना जाता है। इस राजयोग से धन, सुख-समृद्धि, करियर और धन लाभ के संकेत देता है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग के निर्माण से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने के संकेत हैं।
Trending Videos
2 of 4
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
चंद्रमा-मंगल की युति से बनने वाला महालक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही कारगर और लाभकारी साबित हो सकता है। आय में इजाफा और लाभ के अवसरो में वृद्धि होगी। यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव में बनने वाला है। ऐसे में करियर में एक नए तरह का मुकाम मिल सकता है। व्यापार में नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में उनको नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपके अधूरे काम समय पर पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। यह महालक्ष्मी राजयोग आपकी राशि से चौथे भाव पर बनेगा जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में आपको लाभ होता हुआ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार रहेगा लेकिन इसी के साथ आपके खर्चों में वृद्धि भी देखने को मिल सकता है।
4 of 4
मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। मंगल-चंद्रमा की युति से बना यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में आपके करियर में नई जिम्मेदारियां आ सकती है जिसका आप अच्छे तरीके से पालन करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे मुश्किल से मुश्किल काम भी बहुत ही आसानी के साथ करने में आपको कामयाबी मिलेगी। रिश्तों में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। लेन-देन के मामलों आपको सतर्कता बरतनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X