Surya Shani And Mangal Yuti: अप्रैल 2026 में मीन राशि में एक अत्यंत प्रभावशाली ग्रह योग बन रहा है, जहां सेनापति मंगल, राजा सूर्य और न्यायधीश शनि एक साथ स्थित हैं। ज्योतिष में इस तरह का संयोग बहुत कम देखने को मिलता है, इसलिए इन्हें दुलर्भ माना गया है। मान्यता है कि, सूर्य आत्मविश्वास, मंगल ऊर्जा और शनि कर्म के कारक ग्रह है। जब ये तीनों शक्तिशाली ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में परिस्थितियां अचानक बदल सकती हैं। इस दौरान जातकों पर इन तीनों ग्रहों का मिश्रित प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियों, मानसिक दबाव और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति भी ला सकता है। ऐसे में किन राशियों को सावधानी रखने की जरूरत रहेगी, आइए जानते हैं।
Surya Shani And Mangal Yuti: सूर्य-शनि और मंगल की युति, इन 3 राशि के लोगों की बढ़ेगी टेंशन
Surya Shani And Mangal Yuti: मीन राशि में तीन शक्तिशाली ग्रहों का संयोग बन रहा है। यह समय कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। ऐसे में जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
कन्या राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कन्या राशि वालों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने में सावधानी रखें, क्योंकि जल्दबाजी में बनाए गए संबंध आगे चलकर परेशानी दे सकते हैं। इस समय सेहत के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें। ध्यान रखें किसी से मांगकर वाहन न चलाएं अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में कमी महसूस होगी।
Mars Transit 2026: मंगल का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानें मेष से लेकर कर्क राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Shani Uday: 12 अप्रैल को शनि होंगे मीन राशि में उदय, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय कष्टकारी हो सकता है, क्योंकि आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। इस समय कर्ज लेने या देने से बचें, क्योंकि उसे चुकाने में दिक्कत आ सकती है। अनावश्यक यात्राएं और खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। धनु राशि वालों के परिवार के साथ भी कुछ मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। वाणी के कारण कई अन्य दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।
May Nakshatra Gochar: अगले महीने बुध ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से किन राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार और किसकी में दिक्कतें ? पढ़ें राशिफल
मीन राशि
आपकी ही राशि में यह त्रिग्रही योग बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक आप पर पड़ेगा। इस दौरान कामकाज में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। पुरानी बातों को लेकर मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, यह समय आपको कुछ नए अवसर भी देगा, लेकिन किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा। कला को लेकर परेशान रहेंगे।
April Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन पांच राशियों के लिए रहेगा शानदार, लेकिन इनको बरतनी होगी सावधानी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।