सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल से इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर को मिलेगी नई दिशा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 06 Apr 2026 01:26 PM IST
सार

Surya Gochar 2026: सूर्य का मेष में गोचर कुछ राशि वालों के लिए मान-सम्मान और सफलता को बढ़ाने वाला माना जाता है। साथ ही करियर में विशेष फलों की प्राप्ति भी संभव है। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
 

विज्ञापन
Surya Gochar 2026 In Mesh date and lucky rashifal in hindi know Surya Gochar ka rashiyo par prabhav
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल, सोमवार को सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में इस गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सूर्य मेष राशि में उच्च के होते हैं। इसी के साथ मेष के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं और उनकी सूर्य के साथ मित्रता मानी जाती है, जिससे यह संयोग और भी शक्तिशाली बन जाता है। माना जा रहा है कि, जब अग्नि तत्व के राजा सूर्य राशि चक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करते हैं, तो उनकी ऊर्जा पहले से कई गुना बढ़ जाती हैं। साथ ही यह समय कुछ राशियों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि से लेकर बेहतर नेतृत्व क्षमता भी प्रदान करता है। यही कारण है कि, सूर्य का मेष में गोचर कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात, करियर में अच्छे रिजल्ट, धन लाभ के योग बन सकते हैं। 

Trending Videos
Surya Gochar 2026 In Mesh date and lucky rashifal in hindi know Surya Gochar ka rashiyo par prabhav
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। बता दें, सूर्य देव आपकी ही राशि में उच्च अवस्था में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में भी जबरदस्त निखार आएगा। मेष राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। इस समय करियर को नई दिशा मिलेगी। खास बात यह है कि, कोर्ट से जुड़े मसले हल होते नजर आएंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 In Mesh date and lucky rashifal in hindi know Surya Gochar ka rashiyo par prabhav
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर में बड़ा उछाल लेकर आ सकता है। इस समय सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और प्रमोशन की बात भी बन सकती है। इस समय चारों ओर लोग आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि में बनेगा चार प्रमुख ग्रहों का चतुर्ग्रही संयोग, इन चार राशि की बदलेगी किस्मत
वैशाख माह में बन रहे 3 शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ

Surya Gochar 2026 In Mesh date and lucky rashifal in hindi know Surya Gochar ka rashiyo par prabhav
Surya Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद खास है, क्योंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। अब चूंकि वह अपनी उच्च अवस्था में गोचर करने जा रहे हैं, इसलिए आपको इससे विशेष लाभ मिल सकता है। सभी क्षेत्रों में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता हासिल होने से जीवन में एक ना बदलाव आप महसूस कर सकते हैं। सिंह राशि के जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होंगे। 

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Surya Gochar 2026 In Mesh date and lucky rashifal in hindi know Surya Gochar ka rashiyo par prabhav
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर प्रगति और विस्तार का संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास लाभकारी रहेगा। आपके प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। निवेश के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनाएगी।

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 2 जून को करेंगे उच्च राशि में गोचर, जानिए मेष से मीन राशियों तक प्रभाव
Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed