सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 2 जून को करेंगे उच्च राशि में गोचर, जानिए मेष से मीन राशियों तक प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 06 Apr 2026 01:02 PM IST
सार

Guru Gochar 2026:  धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति 02 जून को अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in Kark Rashi Know Impact On All Zodiac Signs Benefits
गुरु का कर्क राशि में होगा राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

Guru Gochar 2026:  जल्द ही सबसे बड़े और शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 2 जून 2026 को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं, जो इस राशि में 31 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे, फिर इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को देवताओं का गुरु माना जाता है जो किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं, लेकिन गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं यानी गुरु की चाल में तेजी है जिसके कारण यह जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु 2 जून 2026 को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं गुरु के उच्च राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 



Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान

Trending Videos
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in Kark Rashi Know Impact On All Zodiac Signs Benefits
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
बृहस्पति आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और 2 जून को गुरु का राशि परिवर्तन आपकी कुंडली के चौथे भाव में होगा। ऐसे में यह मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरी-व्यापार में लाभ के योग हैं साथी ही भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। गुरु चौथे भाव में रहकर अपनी सप्तम द्दष्टि से कर्म के स्थान को प्रभावित करेंगे जिससे नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। 

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in Kark Rashi Know Impact On All Zodiac Signs Benefits
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। गुरु के कर्क राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा, जिससे आपके साहस में वृद्धि होगी और ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं व्यापार में साझेदारी करने से लाभ होगा और जीवनसाथी संग बेहतर रिश्ता बनेगा। 

Weekly Lucky Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धन लाभ और नौकरी के मिलेंगे अवसर

Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in Kark Rashi Know Impact On All Zodiac Signs Benefits
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और 2 जून को कर्क राशि में गोचर करने से यह आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन और वाणी में होंगे जिससे आपको खुशी के पल मिलेंगे और वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन और सफलता के योग है। 
विज्ञापन
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in Kark Rashi Know Impact On All Zodiac Signs Benefits
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और 2 जून को आपके लग्न भाव में ही विराजमान होंगे जिससे आपके आत्म-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। लेकिन आपकी राशि के लिए गुरु छठे भाव के स्वामी होने के कारण शत्रुओं में इजाफा और कई तरह की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed