Weekly Horoscope (06 to 12 April 2026): अप्रैल वर्ष का चौथा महीना होता है और इसके दूसरे सप्ताह में ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह ग्रहों के विशेष संयोगों का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। कुछ लोगों को अचानक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी। करियर और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय प्रगति के संकेत दे रहा है और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना भी बन रही है। आइए जानते हैं कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है और किन राशियों को किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं।
Weekly Horoscope: अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, कुछ को रहना होगा सावधान
Weekly Horoscope (06 to 12 April 2026): अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला और भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा और मनोरंजन आदि से जुड़े कार्यों ज्यादा धन खर्च करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका अधिकांश समय परिवार के साथ मौज-मस्ती, पिकनिक, पार्टी या पर्यटन आदि में बीतेगा। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। किसी प्रिय सदस्य की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन आदि से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी तक के चक्कर लगाने पड़ सकती है। हालांकि आपके द्वारा किया गया प्रयास और भागदौड़ सार्थक साबित होगी। अंततः आप सभी विवाद को सुलझाने में कामयाब होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रह सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे लोगों का प्रवेश हो सकता है। हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। पूर्व से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल देकर गायत्री मंत्र का कम से कम एक माला जप करें।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार के जरिए अपने विरोधियों से भी काम निकालने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा हफ्ता सुख, सम्मान और शांति के साथ बीतने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से चीजें आपके पक्ष में बनी रहेंगी। सीनियर और जूनियर दोनों आपको सहयोग और समर्थन देंगे। सप्ताह के मध्य में आपके दायित्वों में वृद्धि हो सकती है। सीनियर आपके कंधों पर कोई बड़ी जिम्मेदारी डाल सकते हैं।
कामकाजी महिलाओं कद और पद दोनों की वृद्धि होने पर मन प्रसन्न रहेगा और उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में खासा लाभ होगा। उनके संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे थे तो उसमें आ रही बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। उनके भीतर इस सप्ताह धन संचय की प्रवृत्ति पनपेगी। युवाओं का मन पढ़ाई-लिखाई से उचटेगा और उनका अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वार खोलने वाला कहा जाएगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। आपको किसी अच्छे संस्थान से बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से ऑफर मिल सकता है।
सप्ताह की शुरुआत में आप अपने इष्ट मित्रों या फिर भाई-बहनों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं संभव हैं। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। सप्ताह के मध्य में छात्र वर्ग को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कारोबार में आय तो होगी, लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी।
इस सप्ताह आप कहीं बड़ी पूंजी निवेश कर सकते हैं। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे. मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए किया परिश्रम और प्रयास रंग लाएगा। नौकरीपेशा वर्ग को और विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह की शुरुआत में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में भाग्य का साथ मिलने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप किसी नये प्रोजेक्ट से जुड़ने की बाट जोह रहे थे, उसमें आ रही अड़चन स्वतः समाप्त हो जाएगी और वह आपकी झोली में स्वयं ही आ गिरेगा। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपायः प्रतिदिन राम दरबार की पूजा एवं रामायण का पाठ करें।