Weekly lucky Horoscope: शुभ योग के साथ अप्रैल महीने का नया सप्ताह प्रारंभ हो गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस सप्ताह ज्ञान के कारक गुरु और मन के प्रतीक चंद्रमा का केंद्र संबंध बनने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। यह बेहद शुभ होता है, जिसके प्रभाव से जातकों के धन-धान्य में वृद्धि और व्यापार में लाभ-उन्नति देने वाला साबित होगा। इसी के साथ सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है, जो बेहद प्रभावशाली है। इससे जातकों को बुद्धि, निर्णय क्षमता और करियर में प्रगति के नए रास्ते मिलते हैं। ऐसे में यह सप्ताह किन राशियों के लिए लकी रहेगा, आइए जानते हैं।
Weekly Lucky Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धन लाभ और नौकरी के मिलेंगे अवसर
Weekly lucky Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह प्रारंभ हो गया है। इस दौरान कई शुभ संयोग बन रहे हें। माना जा रहा है कि, इन सभी ग्रह योगों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह खास बना रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा अनुकूल रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और इसलिए समय उपलब्धियों का संकेत लेकर आया है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ी किसी बाधा का सामना कर रहे थे, तो अब वह धीरे-धीरे दूर होती नजर आएगी। खास बात यह है कि, गुरुजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और करियर को आप नई दिशा देने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छे परिणाम देंगी।
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी-विवाह के बनेंगे योग
Jwalamukhi Yog: शनि और मंगल की युति से बना ज्वालामुखी योग, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। सबका साथ व सहयोग मिलने से स्थितियां सुधर जाएंगी और रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी। इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। कला के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उन्हें किसी प्रतिष्ठित संस्था से नया अवसर या ऑफर मिलने की अधिक संभावना है।
सूर्य-गुरु की युति बनाएगी केंद्र दृष्टि योग, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान
Navpancham Rajyog 2026: गुरु-बुध ग्रह के संयोग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे लाभ के जबरदस्त मौके
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संतुलन और खुशियों का संदेश लेकर आया है। माना जा रहा है कि, सेहत अच्छी बनी रहेगी और रिश्तों में भी तालमेल मजबूत होगा। अगर पहले निवेश किया था, तो इस सप्ताह बड़ी धन राशि प्राप्त होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ में भी सामंजस्य बना रहेगा। करियर और व्यापार को आगे बढ़ाने में मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई नया अवसर मिलेगा।
Rahu Mahadasha: इन ग्रहों की अंतर्दशा होने पर राहु की महादशा भी देती है शुभ फल, मिलता है भाग्य का साथ
Budh Asta: मई माह में बुध होंगे अस्त, जानें किन राशियों को मिलेगा फायदा और किसे मिलेगी टेंशन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।