Mars Transit 2026: मंगल करेंगे मीन राशि में गोचर और बनेगी शनि-मंगल की युति, इन राशियों को होगा लाभ
Mars Transit 2026: 2 अप्रैल 2026 को मंगल देवगुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
02 अप्रैल को मंगल-शनि की युति मीन राशि में बनने से वृषभ राशि वालों के लिए उनकी कुंडली के 11वें भाव पर असर दिखाएगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुंडली का यह भाव धन, संपत्ति, इच्छापूर्ति और मित्रों से संबंधित होता है। इस भाव में मंगल शनि की युति से आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आय के कई और नए स्त्रोतों से आपको फायदा देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ मामलों में आपको सावधानी दिखानी पड़ सकती है।
शुक्र-चंद्रमा की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
02 अप्रैल को मंगल का मीन राशि में गोचर होना आपके लिए करियर-कारोबार के नजरिए से अच्छा रह सकता है। आपकी राशि से 10 वें भाव में शनि-मंगल की युति होगी। कुंडली का यह भाव करियर, कारोबार, सफलता और यश-प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है। दशम भाव में मंगल-शनि की युति के आपको नौकरी-व्यापार में अच्छी सफलता दिलाएगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ आपको मिलेगा।
सिंह राशि वालों के लिए 02 अप्रैल को मंगल-शनि की युति आपके अष्टम भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का आठवां भाव आयु, पैतृक संपत्ति, अचानक लाभ और गुप्त विद्याओं से संबंधित होता है। शनि-मंगल की युति का सकारात्मक प्रभाव आपके संपत्ति, नाम और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शनि-मंगल की युति 8वें भाव में होने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में आपको अचानक लाभ हो सकता है।
तुला राशि वालों के लिए मंगल-शनि की युति आपके छठे भाव पर असरकारी रहेगा। कुंडली का छठा भाव सेहत, कर्ज, कंपटीशन और शत्रु का स्थान माना जाता है। ऐसे में मंगल-शनि की युति से आपके शत्रुओं पर विजय दिलाने में कामयाबी मिलेगी। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। लेकिन आपको इस दौरान किसी दूसरे के वाहन चलाने से बचना होगा।

कमेंट
कमेंट X