सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Weekly Lucky Horoscope: मार्च का आखिरी सप्ताह इन 3 राशियों के लिए लकी, पढ़ें राशिफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 23 Mar 2026 11:33 AM IST
सार

Weekly Lucky Horoscope: मार्च का आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी है। यह समय बुद्धि, सम्मान और अचानक मिलने वाले लाभ के संकेत दे रहा है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 23 to 29 March 2026 know Saptahik Rashifal In hindi
Weekly lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Horoscope: सोमवार, 23 मार्च 2026 से मार्च मीहने का आखिरी सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह काफी खास रहने वाला है, क्योंकि मालव्य राजयोग का प्रभाव 12 राशियों पर बना रहेगा। इसके अलावा इस सप्ताह चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर होगा, जिससे गुरु के साथ उनकी युति होगी। इससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आ सकती हैं और साथ ही सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। यही नहीं इस सप्ताह राम नवमी जैसे पावन पर्व का संयोग भी बन रहा है, जिससे जातकों में धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा भी बनी रहेगी। ऐसे में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और त्योहारों के शुभ प्रभाव से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं।



Shani Gochar 2026: न्यायाधीश शनि ने किया नक्षत्र गोचर, 27 दिनों तक इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान
Surya Gochar in April: अप्रैल में सूर्य करेंगे मेष राशि में गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

Trending Videos
Weekly lucky Horoscope 23 to 29 March 2026 know Saptahik Rashifal In hindi
Weekly lucky Horoscope - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रह सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्रमा का आपकी राशि में आना मन को हल्का और प्रसन्न बनाएगा। इसका शुभ संयोग आपके तनाव को कम कर सकता है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के मौके मिलेंगे।  आपके जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। इस समय सीनियर और जूनियर दोनों से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे।

Weekly Love Horoscope: मेष समेत 2 राशियों को रिश्तों में धैर्य रखने की जरूरत है, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 23 to 29 March 2026 know Saptahik Rashifal In hindi
Weekly lucky Horoscope - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है। माना जा रहा है कि, गुरु का शुभ प्रभाव प्रेम संबंधों में गहराई और समझ बढ़ाएगा। यात्रा करने के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। इस सप्ताह यात्राओं से आपको सुखद एहसास मिलेगा। कन्या राशि वालों का अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसमें इस सप्ताह राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आपकी मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलने लगेगा।

Budh Gochar: अप्रैल माह में बुध ग्रह होंगे नीच के, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Weekly lucky Horoscope 23 to 29 March 2026 know Saptahik Rashifal In hindi
Weekly lucky Horoscope - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है। गुरु की अनुकूल स्थिति आपके धन भाव को सक्रिय कर सकती है, जिससे जमा पूंजी में वृद्धि के संकेत हैं। इस सप्ताह परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम का आयोदन घर पर कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। आपके लिए घर वाले नया वाहन भी लेकर आ सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed