फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?

Mon, 21 Sep 2026 01:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2026 01:38 PM IST
सार

मंगल अब कर्क राशि में हैं, जो 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल के गोचर से मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा होगा प्रभाव ?

विज्ञापन
mars transit in cancer 18 september 2026 mangal gochar in kark rashi effect on makar kumbh and meen
मंगल का कर्क राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
ग्रहों के सेनापति, महान पराक्रमी और साहसी ग्रह माने वाले मंगल अब राशि परिवर्तन करने के बाद कर्क राशि में पहुंच गए है। आपको बता दें कि 18 सितंबर को मंगल मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं, जो 12 नवंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से गुरु संग युति भी बनी गई है ,जिससे मंगल के नीचत्व का अशुभ प्रभाव काफी घट गया है। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा। 
mars transit in cancer 18 september 2026 mangal gochar in kark rashi effect on makar kumbh and meen
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर करने से इनके सप्तम भाव में प्रभाव रहेगा। 
  • इस दौरान आपकी किसी के साथ साझेदारी और व्यावसायिक मामलों में नए-नए तरह के अवसर देखने को मिलेंगे। 
  • मंगल के आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करने से आपको कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। 
  • दांपत्य जीवन में सुख और साथी का अच्छा प्यार मिलेगा और आर्थिक पक्ष में स्थिरिता और मजबूती आएगी। 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ

mars transit in cancer 18 september 2026 mangal gochar in kark rashi effect on makar kumbh and meen
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर करने से आपकी राशि के षष्ठम भाव में होगा। 
  • षष्ठम भाव नौकरी, ऋण, वाद-विवाद, शत्रु और प्रतियोगित से संबंधित होता है। 
  • इस दौरान आपके कई काम जो लंबे समय से अटके हुए थे उनके आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। 
  • नई-नई तरह की योजनाओं को बनाने में आपको पक्ष मजबूत रहेगा। 
  • आर्थिक पक्षों में मजबूती आएगी और लेन-देन के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। 

साल 2027 में शनि की चाल में होगा बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in cancer 18 september 2026 mangal gochar in kark rashi effect on makar kumbh and meen
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा। जिससे प्रेम संबंध, संतान और निवेश से जुड़े मामलों में असर हो सकता है। 
  • करियर-कारोबार में कोई नई योजना बन सकती है। इसके अलावा जमीन-जायदाद के मामलों में कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकता है। 
  • निवेश संबंधी मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। 
अक्तूबर में गुरु गोचर से बदलेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed