{"_id":"6ab11073cc7125780c0057e0","slug":"surya-gochar-2026-date-16-october-sun-transit-in-libra-what-impact-on-aries-taurus-and-gemini-2026-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य गोचर 2026 : करियर-कारोबार के लिए लिहाज से कैसा रहेगा मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर प्रभाव ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सूर्य गोचर 2026 : करियर-कारोबार के लिए लिहाज से कैसा रहेगा मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर प्रभाव ?
Mon, 21 Sep 2026 04:41 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:41 PM IST
सार
17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में सूर्य नीच के हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव ?
विज्ञापन
तुला राशि में सूर्य का गोचर
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में सूर्य को सभी नौ ग्रहों का राजा माना गया है। इसके अलावा सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और पिता कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर एक माह राशि परिवर्नत करते हैं जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य अभी कन्या राशि में हैं और 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, सूर्य 17 अक्तूबर को शाम करीब 7 बजकर 51 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जो इस राशि में 16 नवंबर तक रहेंगे। फिर इसके बाद मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा होगा असर।
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि वालों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
- सूर्य का तुला राशि में गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा जिसके कारण यह साझेदारी और कारोबार के लिहाज से शुभ रहेगा।
- नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट में कोई अवसर मिल सकता है।
- व्यापार में लाभ के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। जिससे आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं।
12 साल बाद सिंह में होगी गुरु की एंट्री, जनवरी 2027 तक इन राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ और रहेंगे अच्छे दिन
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि वालों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
- 17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में रहेंगे।
- कुंडली का छठा भाव शत्रु , ऋण और रोग से संबंधित होती है। ऐस में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा और शत्रुओं पर विजय हासिल होगी।
- नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। आपका अटका हुआ काम पूरा होगा और अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं।
- इस दौरान आपके किसी पुराने लेन-देन से संबंधित मामलों में जीत हासिल होगी।
ये लोग रहें अलर्ट: बुध नक्षत्र गोचर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, 1 अक्तूबर तक बिगड़ेगा बजट
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि वालों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- सूर्य का तुला राशि में गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा। पंचम भाव शिक्षा, संतान, प्रेम संबंधों का माना जाता है।
- इस दौरान आपको संतान की तरफ से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।
- प्रेम संबंधों में आने वाले कुछ दिन तनाव से भरे हुए हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
मंगल नक्षत्र गोचर: 24 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।