सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vish Yog: मीन राशि में बनेगा विष योग, 9 जून को इन तीन राशियों को रखना होगा सेहत और आर्थिक पक्ष का ध्यान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 08 Jun 2026 11:06 AM IST
सार

Vish Yog: मीन राशि में विष योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए थोड़ा कठिन समय लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और किन उपायों से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Meen Rashi Ms Vish Yog 9 june 2026 teen rashiyon ko sehat or aarthik paksh ho sakta hai kamzor
मीन राशि में विष योग - फोटो : AI

Vish Yog In Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र में कुछ योग ऐसे माने जाते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव और चुनौतियों का संकेत देते हैं। इन्हीं में से एक है ‘विष योग’, जो तब बनता है जब शनि और चंद्रमा एक ही राशि में आकर युति करते हैं। 9 जून की सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में विष योग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए थोड़ा कठिन समय लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और किन उपायों से राहत मिल सकती है।


 

Meen Rashi Ms Vish Yog 9 june 2026 teen rashiyon ko sehat or aarthik paksh ho sakta hai kamzor
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए यह विष योग अष्टम भाव में बन रहा है, जो अचानक घटनाओं और उतार-चढ़ाव का संकेत देता है। 
  • इस दौरान मानसिक दबाव बढ़ सकता है और मन अशांत रह सकता है। 
  • आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि अचानक धन हानि की संभावना बन सकती है। 
  • खासतौर पर 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। 
  • इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। 
  • उपाय के रूप में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
Trending Videos
Meen Rashi Ms Vish Yog 9 june 2026 teen rashiyon ko sehat or aarthik paksh ho sakta hai kamzor
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए यह योग छठे भाव में बन रहा है, जो शत्रुओं और प्रतिस्पर्धा का भाव माना जाता है। 
  • इस दौरान विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। 
  • इसलिए कार्यक्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ काम करें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी-जुकाम या हल्की बीमारियां परेशान कर सकती हैं। 
  • आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। 
  • यात्रा करते समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। 
  • मां दुर्गा की उपासना आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meen Rashi Ms Vish Yog 9 june 2026 teen rashiyon ko sehat or aarthik paksh ho sakta hai kamzor
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वालों के लिए विष योग दूसरे भाव में बन रहा है, जो धन और परिवार से जुड़ा होता है।
  • इस समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। 
  • आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 
  • परिवार के सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होगा। 
विज्ञापन
Meen Rashi Ms Vish Yog 9 june 2026 teen rashiyon ko sehat or aarthik paksh ho sakta hai kamzor
कुंभ राशि - फोटो : adobe stock
  • बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। 
  • वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। 
  • इस दौरान भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होगी।


Chandra Gochar: आज चंद्रमा करेंगे कुंभ में प्रवेश, इन तीन राशियों के जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
Heavy Rainfall: क्यों होती है भीषण बारिश? क्या बताया गया है धर्म और पुराणों में अतिवृष्टि और अनावृष्टि का कारण

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed