फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 सितंबर तक इन तीन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, धन लाभ और मनचाही नौकरी के बनेंगे योग

Tue, 15 Sep 2026 01:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Sep 2026 01:22 PM IST
सार

Mercury Transit in Moon Nakshatra Horoscope 2026: बुध इस समय अपनी राशि कन्या में विराजमान हैं और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान कुछ राशि वालों को इससे बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ ही मनचाही सफलता के भी योग बनेंगे।
 

विज्ञापन
Mercury Transit in moon nakshatra horoscope 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Mercury Transit in Moon Nakshatra Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mercury Transit in Moon Nakshatra Horoscope 2026: बुध इस समय अपनी राशि कन्या में विराजमान हैं और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध के अपनी ही राशि में होने से उन्हें बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। इसके अलावा चंद्रमा के नक्षत्र में उनका गोचर भी जातकों के लिए शुभ परिणाम के संकेत दे रहा है। ज्योतिषियों की मानें, तो बुध इस नक्षत्र में 21 सितंबर तक रहेंगे। ऐसे में तब तक का समय कुछ राशि वालों के लिए नए अवसर और आगे बढ़ने के मौके लेकर आ सकता है। बुध का प्रभाव व्यापार, करियर और निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे लाभ के योग बना सकता है। साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के भी संकेत हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।


बुधादित्य योग: कन्या राशि में सूर्य और बुध बनाएंगे शक्तिशाली युति, इन 6 राशियों को करियर और धन में होगा लाभ

Mercury Transit in moon nakshatra horoscope 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Mercury Transit in Moon Nakshatra Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी और उनके साथ मिलकर कोई अच्छा काम करने का अवसर मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता में मजबूती आएगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। ज्ञान और विद्या का विकास होगा, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। नए अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। विवाह के प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं।
मंगल और गुरु की महायुति से इन 3 राशि वालों का चमकेगा समय, मिलेगी सफलता और सपने होंगे पूरे

Mercury Transit in moon nakshatra horoscope 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Mercury Transit in Moon Nakshatra Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस समय बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा और इससे कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। पुराने निवेश से लाभ का रास्ता खुल सकता है। नौकरी में आपको साथी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समझदारी की सराहना भी हो सकती है।
18 सितंबर को नीच राशि में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 नवंबर तक इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit in moon nakshatra horoscope 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Mercury Transit in Moon Nakshatra Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को निवेश से लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापारियों को कोई अच्छा सौदा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। क्रश के लिए कोई उपहार मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। विदेशी क्षेत्र से भी आपको फायदा मिल सकता है। इस समय कोई आपसे मिलने भी आ सकता है।करियर में नए अवसर मिलने के साथ आपकी योजनाओं को गति मिल सकती है।
सूर्य कन्या गोचर: 17 सितंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता
26 सितंबर से लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें 12 राशियों में किसे लाभ और किसे करना होगा इंतजार?
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed