Moon in Scorpio 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 23 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। दरअसल, इस दिन चंद्रमा शुक्र की राशि तुला से निकलकर 23 जुलाई की शाम 7 बजे मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। वह यहां 25 जुलाई को पूरे दिन बने रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आपके लिए समय खास और बदलावों से भरा रहेगा। इन 3 दिनों में जातकों को धन लाभ और रुके हुए कार्यों में सफलता के मजबूत योग की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Moon in Scorpio: 23 से 25 जुलाई तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेगी सफलता
Moon in Scorpio 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे मंगल की राशि वृश्चिक में चंद्रमा प्रवेश करेंगे। वह यहां 25 जुलाई को पूरे दिन बने रहेंगे। ऐसे में यह अवधि कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आइए इनके नाम जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। ये दिन आपके लिए नौकरी के प्रयासों का फल भी लेकर आ सकते हैं। इस समय नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। खुशियों का माहौल बना रहेगा। कला से आपकी पहचान हो सकती है। करियर में बनाई गई योजनाएं सफल होने के योग हैं। यह समय शुभ अवसरों से भरपूर रह सकता है।
Predictions: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले महीने ? जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसको होगी टेंशन
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए 23 से 25 जुलाई का समय लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। माना जा रहा है कि, आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में भी पहले से बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे। इसके अलावा समाज में भी छवि पहले से बेहतर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
Astrology: ये 3 राशियां होती हैं सबसे ज्यादा उदार और दयालु, मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार
Predictions: कर्क में अतिचारी गुरु बढ़ा रहे हैं राजनीतिक अस्थिरता के संकेत, विवादों के साथ महंगाई भी कर सकती है परेशान
वृश्चिक राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होने से यह समय आपके लिए खास रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास पहले से बढ़ेगा। नौकरी या अपने व्यापार को लेकर लंबे समय से की गई मेहनत का फल मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर और कार्यस्थल दोनों जगह सम्मान बढ़ेगा और खुशियों का माहौल बना रहेगा। आर्थिक लाभ के भी अच्छे संकेत हैं।
Surya Gochar in Singh Rashi: अगस्त में सूर्य चमकाएंगे इन राशि वालों की किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव