फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati 2026: 26-27 नहीं 2032 तक इस एक राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, जानें राशिफल और उपाय

Wed, 22 Jul 2026 10:25 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 Jul 2026 10:25 AM IST
सार

Shani Sade Sati 2026: कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। लेकिन इनमें एक राशि पर 2032 तक इसका प्रभाव बना रहेगा। आइए इसके प्रभाव और उपायों को जानते हैं।

विज्ञापन
Shani Sade Sati 2026 kin rashio par hai know mesh sade sati end date
Shani Sade Sati 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Sade Sati 2026: वर्तमान में शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि के यहां विराजमान होने से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। इनमें कुंभ, मीन और मेष राशि का नाम मुख्य रूप से शामिल है, जबकि धनु-सिंघ पर ढैय्या का असर जारी है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो जीवन में शनि की साढ़ेसाती का समय सबसे कठिन माना गया है, क्योंकि यह परीक्षा लेने वाला होता है। इस दौरान व्यक्ति को करियर-व्यापार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और मानसिक तनाव जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं साढ़ेसाती की कुल अवधि साढ़े सात वर्ष होती है, जिसे तीन चरणों में बांटा जाता है। सभी चरणों का अपना अलग प्रभाव और महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, शनि के मीन में रहते हुए किन राशियों पर साढ़ेसाती का साया बना हुआ है और यह कब तक प्रभावी रहेगी।

Shani Sade Sati 2026 kin rashio par hai know mesh sade sati end date
Shani Sade Sati 2026 - फोटो : Amar Ujala

मेष राशि वालों पर 2032 तक रहेगा प्रभाव
ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को 3 जून 2027 को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिल सकती हैं। इसके अलावा मीन राशि वालों को 8 अगस्त 2029 और मेष राशि वालों को 31 मई 2032 के बाद शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह राहत मिल पाएगी। ऐसे में सबसे लंबा प्रभाव मेष राशि वालों पर बना रहेगा।

Astrology: ये 3 राशियां होती हैं सबसे ज्यादा उदार और दयालु, मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

Shani Sade Sati 2026 kin rashio par hai know mesh sade sati end date
Shani Sade Sati 2026 - फोटो : adobe

ज्योतिष गणना के मुताबिक, मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको कार्यों के प्रति धैर्य और सतर्कता रखनी बेहद जरूरी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको नई नौकरी पाने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विवाह मार्ग में कई बाधाएं आपके तनाव को बढ़ा सकती हैं। वहीं आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Sade Sati 2026 kin rashio par hai know mesh sade sati end date
Shani Sade Sati 2026 - फोटो : अमर उजाला

धन लाभ में देरी हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को विस्तार की योजनाओं में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी। खरीदारी अधिक आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकती हैं। पुरानी बीमारियां दोबारा परेशान कर सकती हैं। सरकारी कार्यों में देरी जैसी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

शनि की साढ़ेसाती के उपाय

  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है।
  • जरूरतमंद लोगों को काले वस्त्र, उड़द की दाल का दान करें। इससे कार्यों में सफलता मिलती हैं।
  • शनिदेव को काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें। इससे मनोवांछित फल मिलता है।
  • पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।
     

Budh Margi 2026: बुध के सीधा होते ही इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिलेगा धन और करियर में सफलता

Predictions: कर्क में अतिचारी गुरु बढ़ा रहे हैं राजनीतिक अस्थिरता के संकेत, विवादों के साथ महंगाई भी कर सकती है परेशान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed