सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण और चंद्र गोचर का संयोग, वृषभ समेत 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 06:44 PM IST
सार

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण और चंद्र नक्षत्र गोचर का दुर्लभ संयोग बनेगा। जानें इसका राशियों और जीवन पर क्या असर हो सकता है।

विज्ञापन
Moon Transit During Solar Eclipse Could Bring Challenges for These 5 Zodiac Signs
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Solar Eclipse 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण और ग्रह-नक्षत्रों के गोचर को विशेष महत्व दिया जाता है। जब किसी महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ किसी ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी हो, तो उसका प्रभाव और अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन चंद्रमा भी अपना नक्षत्र बदलकर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा मन, भावनाओं, सुख-सुविधाओं और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन होने वाला यह चंद्र नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और निर्णय संबंधी चुनौतियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिन्हें इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।


Vat Purnima Vrat 2026: वट पूर्णिमा पर इन खास चीजों से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद

Moon Transit During Solar Eclipse Could Bring Challenges for These 5 Zodiac Signs
कार्यों में उत्साह की कमी और आलस्य हावी रह सकता है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि

  • सूर्य ग्रहण और चंद्र गोचर के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं।
  • घर-परिवार की चिंताओं का असर आपके स्वभाव पर पड़ सकता है, जिससे चिड़चिड़ापन बढ़ने की संभावना रहेगी।
  • कार्यों में उत्साह की कमी और आलस्य हावी रह सकता है।
  • आर्थिक मामलों में जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे लिया गया निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है।
  • महत्वपूर्ण निवेश या बड़े खर्च करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।

 

Moon Transit During Solar Eclipse Could Bring Challenges for These 5 Zodiac Signs
किसी भी प्रकार की लापरवाही दुर्घटना या चोट का कारण बन सकती है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 

  • इस दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
  • किसी भी प्रकार की लापरवाही दुर्घटना या चोट का कारण बन सकती है।
  • कार्यक्षेत्र में अपेक्षित आर्थिक लाभ मिलने में देरी हो सकती है।
  • जल्दबाजी में लिए गए फैसले बाद में परेशानी बढ़ा सकते हैं।
  • पारिवारिक सहयोग उम्मीद से कम मिलने के कारण कुछ मामलों में अकेले निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon Transit During Solar Eclipse Could Bring Challenges for These 5 Zodiac Signs
खर्चों में अचानक वृद्धि होने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि

  • परिवार के साथ यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
  • स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी बातों को नजरअंदाज न करें।
  • खर्चों में अचानक वृद्धि होने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
  • आय और व्यय के बीच तालमेल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों को वेतन या आर्थिक लाभ मिलने में कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है।

 

विज्ञापन
Moon Transit During Solar Eclipse Could Bring Challenges for These 5 Zodiac Signs
किसी कानूनी, सामाजिक या व्यक्तिगत विवाद में उलझने की आशंका बन सकती है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि 

  • इस समय आलस्य और टालमटोल की प्रवृत्ति आपके कार्यों को प्रभावित कर सकती है।
  • महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे न होने से तनाव बढ़ सकता है।
  • बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है।
  • किसी कानूनी, सामाजिक या व्यक्तिगत विवाद में उलझने की आशंका बन सकती है।
  • अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed