सब्सक्राइब करें

Mulank 8: शनि का प्रभाव कानून और प्रबंधन में दिलाता है सफलता, जानें मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 10 Mar 2026 12:16 PM IST
सार

Mulank 8 Career Paths: आइए जानते हैं अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 वालों के लिए कौन-से करियर शुभ माने जाते हैं, उनके करियर को लेकर क्या भविष्य संकेत मिलते हैं और उन्हें किन क्षेत्रों में विशेष रुचि होती है।

विज्ञापन
Numerology Mulank 8 career paths and interests mulank 8 career options in hindi
मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प - फोटो : Amar Ujala

Mulank 8 Career Options: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को काफी हद तक प्रभावित करता है। जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर जो संख्या प्राप्त होती है, वह मूलांक कहलाती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। अंक शास्त्र में मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। शनि को कर्म, अनुशासन, मेहनत और न्याय का ग्रह माना जाता है। इसलिए मूलांक 8 के लोग आमतौर पर मेहनती, गंभीर, जिम्मेदार और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं। यही गुण उनके करियर चुनाव को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के जातक किन करियर क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और कामयाबी हासिल करते हैं। 



Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प

Trending Videos
Numerology Mulank 8 career paths and interests mulank 8 career options in hindi
मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प - फोटो : adobe stock

मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प
प्रशासन और सरकारी क्षेत्र

मूलांक 8 के लोगों के लिए प्रशासनिक और सरकारी नौकरी बहुत शुभ मानी जाती है। पुलिस, सेना, न्यायिक सेवा, प्रशासनिक सेवा या सरकारी विभागों में काम करना इनके लिए अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। शनि का प्रभाव इन्हें नियमों का पालन करने वाला और जिम्मेदार बनाता है, इसलिए ये इन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Mulank 8 career paths and interests mulank 8 career options in hindi
कानून और न्याय से जुड़े क्षेत्र - फोटो : adobe stock

कानून और न्याय से जुड़े क्षेत्र
शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है, इसलिए मूलांक 8 के जातकों को कानून से जुड़े क्षेत्रों में भी सफलता मिल सकती है। वकील, जज, लीगल एडवाइजर या कानूनी सलाहकार जैसे पेशे इनके लिए अनुकूल माने जाते हैं। इनकी तर्कशक्ति और धैर्य उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

Mulank 6: फैशन और कला के क्षेत्र में खूब सम्मान कमाते हैं मूलांक 6 वाले, जानें इसके लिए बेस्ट करियर विकल्प

Numerology Mulank 8 career paths and interests mulank 8 career options in hindi
व्यापार और प्रबंधन - फोटो : adobe stock

व्यापार और प्रबंधन
मूलांक 8 के लोग अच्छे मैनेजर और रणनीतिक सोच रखने वाले होते हैं। इसलिए बिजनेस, मैनेजमेंट, कॉरपोरेट सेक्टर या किसी कंपनी में नेतृत्व की भूमिका निभाना इनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ये धीरे-धीरे अपनी मेहनत से बड़े पदों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं।

रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के लोगों को जमीन, भवन और निर्माण से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है। रियल एस्टेट, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, प्रॉपर्टी डीलिंग या इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े व्यवसाय इनके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

विज्ञापन
Numerology Mulank 8 career paths and interests mulank 8 career options in hindi
मशीनरी और तकनीकी क्षेत्र - फोटो : adobe stock

मशीनरी और तकनीकी क्षेत्र
तकनीकी समझ और मेहनत करने की क्षमता के कारण मूलांक 8 के लोग इंजीनियरिंग, मशीनरी, मेटल इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल या तकनीकी क्षेत्रों में भी अच्छा कर सकते हैं। ये लोग चुनौतियों से घबराते नहीं हैं और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed