{"_id":"69bee1c4364c97e936077b06","slug":"powerful-malviya-gajakesari-rajyog-on-third-week-of-march-bring-big-luck-for-select-zodiac-signs-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्च के चौथे सप्ताह में मालवीय और गजकेसरी राजयोग एक साथ, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मार्च के चौथे सप्ताह में मालवीय और गजकेसरी राजयोग एक साथ, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में शुक्र के गोचर से मालवीय राजयोग बनेगा जो सुख, समृद्धि का योग बनाता है। इसके बाद चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा जो ज्ञान, सम्मान और आर्थिक तरक्की का संकेत है।
Double Rajyog Astrology: सोमवार, 23 मार्च 2026 से शुरू होने वाला सप्ताह ज्योतिष के हिसाब से खास महत्व रखने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में शुक्र के गोचर से मालवीय राजयोग बनेगा जो सुख, समृद्धि का योग बनाता है। इसके बाद चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा जो ज्ञान, सम्मान और आर्थिक तरक्की का संकेत है। इन दो शक्तिशाली राजयोगों के मिले-जुले असर से कुछ राशियों के जीवन में बड़े अच्छे बदलाव आ सकते हैं। करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जो इस सप्ताह लकी रहेंगी।
ऑफिस में आपके काम की तारीफ बड़े अधिकारी करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग लाभकारी रहेगा। काम और पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबरें मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें इस दौरान कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। आपको धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ बड़े अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आपको आय का कोई नया माध्यम मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सफलता से भरा हो सकता है। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी। इस राजयोग के प्रभाव से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने ज्ञान और बुद्धि का इस्तेमाल करके बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से परेशान कर रही परेशानियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपको आय का कोई नया माध्यम मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
4 of 6
कोई बड़ा पद मिलने की भी संभावना है।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत मजबूत और सकारात्मक रहने वाला है। मार्च के चौथे हफ़्ते में किस्मत आपका साथ देगी, इसलिए आप जोश के साथ सभी काम पूरे कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव काम से जुड़े लोगों के लिए बड़े मौके मिल सकते हैं और उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य भी काफ़ी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
23 मार्च से शुरू होने वाला हफ़्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छी किस्मत वाला हो सकता है। इस दौरान आपको लगभग सभी मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी या शुभचिंतक की सलाह लेना समझदारी होगी। इस दौरान अपने बर्ताव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X