फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2026: ग्रहण समाप्त होने पर शिवलिंग पर चढ़ाएं इनमें से कोई एक चीज, दूर होगी परेशानी

Wed, 12 Aug 2026 01:26 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

Solar Eclipse 2026: इस साल हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग बना हुआ है। हालांकि, यह भारत में नजर नहीं आ रहा है, परंतु ज्योतिष में इसका महत्व अधिक माना जा रहा है। इसके अलावा सावन अमावस्या होने के कारण इस तिथि पर भी इसका प्रभाव हो सकता है।
 

विज्ञापन
remedies to do after Surya Grahan 2026 know surya grahan time
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026: इस साल हरियाली अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से इस खगोलीय घटना को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरियाली अमावस्या और ग्रहण का एक साथ पड़ना इस दिन को और भी खास बना रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए इसके बाद पूजा-पाठ और धार्मिक उपायों का विशेष महत्व माना जाता है। चूंकि यह ग्रहण सावन माह में पड़ रहा है, इसलिए इसके समाप्त होने के बाद भगवान शिव की पूजा करने और शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से नकारात्मकता दूर हो सकती है। इससे मन को शांति मिलती, स्थिरता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार जीवन में होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, ग्रहण समाप्त होने के बाद शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।


Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, राहु के अशुभ प्रभाव से मिलेगा छुटकारा

remedies to do after Surya Grahan 2026 know surya grahan time
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : AI

दूध और शहद अर्पित करें
ग्रहण खत्म होने के बाद शिवलिंग पर दूध और शहद अर्पित करें। इस दौरान कुछ फूल अवश्य रखें। ऐसा करने से सभी तरह की नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा व्यक्ति को सुख-समृद्धि भी मिलती है।

बेलपत्र और आक के फूल चढ़ाएं
आप शिवलिंग पर बेलपत्र और आक के फूल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें। इससे मनोवांछित फल मिलते हैं। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

remedies to do after Surya Grahan 2026 know surya grahan time
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : freepik

गुड़ चढ़ाकर दान करें
ग्रहण के बाद शिवलिंग पर ग्रहण के बाद गुड़ चढ़ाएं। साथ ही इसका दान भी करें। यह शुभ होता है और इससे आत्मविश्वास जीवन में बढ़ता है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर लगाएं मनचाहा वृक्ष, पूरी होगी हर मनोकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
remedies to do after Surya Grahan 2026 know surya grahan time
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : AI

दही और आलू अर्पित करें
आप शिवलिंग पर दही चढ़ाकर महादेव को आलू भी चढ़ाएं। इससे लाभ और विवाह योग बनते हैं। साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
remedies to do after Surya Grahan 2026 know surya grahan time
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : freepik

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
ग्रहण के बाद शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और मन को शांति मिलती है। वहीं, जीवन में सकारात्मकता और शुभता भी बढ़ती है।

मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।

Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण से इन 2 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 17 अगस्त तक रहें सावधान
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण आज, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed