Weekly Love Rashifal 26 October to 1 November 2026: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कुछ राशियों के लिए खास रह सकता है। इस दौरान किसी के प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी, तो किसी को आपसी गलतफहमियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। करवा चौथ के बाद का यह सप्ताह शादीशुदा लोगों के लिए अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने तथा पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर लेकर आ सकता है। वहीं, प्रेम संबंधों में रहने वाले जातकों को अपने साथी की भावनाओं को समझने और रिश्ते में भरोसा बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है या मन की बात कहने का मौका मिल सकता है। हालांकि, हर राशि के लिए प्रेम जीवन के संकेत अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 तक मेष, वृषभ से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के जातकों की लव लाइफ कैसी रहेगी और इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना उनके लिए जरूरी होगा।
{"_id":"6ade3b17ef06a8880e06a4b9","slug":"saptahik-love-rashifal-26-october-1-november-weekly-love-rashifal-mesh-singh-tula-makar-kumbh-in-hindi-2026-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लव राशिफल: मेष, धनु के सिंगल लोगों को मिल सकता है प्यार, इन 5 राशियों की लव लाइफ होगी शानदार","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक लव राशिफल: मेष, धनु के सिंगल लोगों को मिल सकता है प्यार, इन 5 राशियों की लव लाइफ होगी शानदार
Sun, 25 Oct 2026 10:53 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:53 PM IST
सार
इस सप्ताह कुछ राशियों की लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा, तो कुछ को रिश्तों में गलतफहमियों से बचना होगा। जानें मेष, सिंह, तुला, मकर और कुंभ समेत सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह।
विज्ञापन
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष साप्ताहिक लव राशिफल (Aries Weekly Love Horoscope)
- अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में मेष राशि वालों की लव लाइफ में रोमांचक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। भले ही यह रिश्ता आगे चलकर गंभीर रूप न ले, लेकिन इससे आपको खुशी और नए अनुभव मिल सकते हैं।
- विवाहित जातकों के लिए करवा चौथ के आसपास का समय प्रेम और आपसी समझ बढ़ाने वाला रह सकता है। जीवनसाथी एक-दूसरे को खास तोहफा देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। साथ में बिताया गया समय रिश्ते में नई मिठास घोल सकता है।
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल (Taurus Weekly Love Horoscope)
- वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ बहस या मतभेद होने की आशंका है। अपनी बात मनवाने की जिद या अहंकारी व्यवहार रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए साथी की भावनाओं और विचारों को समझने का प्रयास करें।
- विवाहित जातकों को करवा चौथ के अवसर पर रिश्ते में प्यार और विश्वास बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। किसी भी समस्या को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर की बात धैर्य से सुनने और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ते में मधुरता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल (Gemini Weekly Love Horoscope)
- मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम संबंधों में कुछ निराशाओं और भावनात्मक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में रह सकते हैं और यह समझने में परेशानी हो सकती है कि आपके लिए क्या सही है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के बजाय अपनी भावनाओं को समझने का समय दें।
- सप्ताहांत के करीब किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, जो आपकी भावनाओं और विचारों को महत्व देता हो। प्रेम संबंधों में सम्मान और ईमानदारी आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। पार्टनर से अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट रखें और केवल रिश्ते को बनाए रखने के लिए अपनी भावनाओं से समझौता करने से बचें।
विज्ञापन
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल (Cancer Weekly Love Horoscope)
- कर्क राशि के नवविवाहित जातकों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव के लिहाज से अच्छा रह सकता है। करवा चौथ के आसपास जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा। आप दोनों साथ में कहीं घूमने जाने या कुछ खास पल बिताने की योजना भी बना सकते हैं।
- जो जातक फिलहाल शादी नहीं करना चाहते, उन्हें परिवार की ओर से विवाह का प्रस्ताव मिलने पर अपने फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। हालांकि, किसी भी निर्णय में दूसरों के दबाव के बजाय अपनी इच्छा और भावनाओं को महत्व दें। जीवनसाथी या परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से स्थिति स्पष्ट हो सकती है।