फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
सार

Shani Vakri 2026: इस बार शनि देव 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री गति से चलना आरंभ करेंगे और 11 दिसंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि की इस वक्री चाल से 5 राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Saturn Retrograde 2026 July 27 Brings Career Growth and New Opportunities for 5 Zodiac Signs
शनि वक्री 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री होंगे शनि, सिंह-धनु समेत 5 राशियों को मिलेगा लाभज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता माना जाता है। शनि जैसा कर्म, वैसा फल देते हैं। जब शनि अपनी चाल बदलकर वक्री यानी उल्टी दिशा में चलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। इस बार शनि देव 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री गति से चलना आरंभ करेंगे और 11 दिसंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि की इस वक्री चाल से सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर समेत 5 राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस अवधि में इन राशियों के जातकों को करियर में प्रगति, वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम और नौकरी में आ रही बाधाओं से राहत मिल सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि शनि के वक्री होने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

Saturn Retrograde 2026 July 27 Brings Career Growth and New Opportunities for 5 Zodiac Signs
सरकारी नौकरी में आ रही बाधाओं का समाधान निकल सकता है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
शनि का यह वक्री गोचर सिंह राशि के सप्तम भाव में हो रहा है। इस समय सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है, जिसके चलते जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शनि के वक्री होने से इनके जीवन पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकता है। सरकारी नौकरी में आ रही बाधाओं का समाधान निकल सकता है। हालांकि रोजगार और वैवाहिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी, तभी बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

Saturn Retrograde 2026 July 27 Brings Career Growth and New Opportunities for 5 Zodiac Signs
संतान से जुड़े मामलों में और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
शनि का वक्री गोचर वृश्चिक राशि के पंचम भाव में हो रहा है। इस दौरान कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय की तुलना में स्थिति में सुधार होता दिखाई देगा। संतान से जुड़े मामलों में और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। यदि किसी ने कहीं निवेश किया हुआ है और उसमें नुकसान चल रहा था, तो अब उसमें भी सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn Retrograde 2026 July 27 Brings Career Growth and New Opportunities for 5 Zodiac Signs
जीवन में सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर इस समय चतुर्थ भाव में हो रहा है। इन जातकों पर भी इस समय शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है। शनि के वक्री होने से इनके जीवन में शनि के नकारात्मक प्रभाव में कमी आएगी और कुछ समय के लिए राहत महसूस होगी। यदि किसी रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव या गलतफहमी चल रही थी, तो अब वह धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। साथ ही जीवन में सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
Saturn Retrograde 2026 July 27 Brings Career Growth and New Opportunities for 5 Zodiac Signs
अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में ये जातक सफल हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का यह वक्री गोचर तृतीय भाव में हो रहा है, जो साहस और पराक्रम का भाव माना जाता है। इसलिए शनि की यह वक्री चाल इन जातकों के लिए शुभ फलदायी रह सकती है। हालांकि अच्छे परिणाम मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। प्रतिस्पर्धा वाले कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल है, और अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में ये जातक सफल हो सकते हैं। हालांकि कुछ विशेष मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन 4 राशि वालों को अगस्त तक होगा लाभ, करेंगे तरक्की और मिलेगा सम्मान
Budh Margi 2026: 24 जुलाई को मिथुन राशि में मार्गी होंगे बुध देव, जानें सभी 12 राशियों पर क्या रहेगा असर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed