फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shadashtak Yog: 2 सितंबर को शनि-शुक्र बनाएंगे षडाष्टक योग, 3 राशियों को करियर में सावधानी जरूरी

Mon, 31 Aug 2026 11:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

Shadashtak Yog on September: 2 सितंबर को शनि और शुक्र के षडाष्टक योग का असर कुछ राशियों के करियर पर पड़ सकता है। जानें किन 3 राशियों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन
Shadashtak Yog on September 2 These 3 Signs May Need Extra Caution in Career
षडाष्टक योग - फोटो : amar ujala

Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 सितंबर को शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं, शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में शुक्र और शनि के बीच षडाष्टक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में षडाष्टक योग को सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। इस योग के कारण कई राशियों के जातकों को करियर और कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को काम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, वहीं कारोबारियों को भी महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही से बचना जरूरी होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान शनि शुक्र से छठे भाव में और शुक्र शनि से आठवें भाव में स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर इस षडाष्टक योग का सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है।


2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

Shadashtak Yog on September 2 These 3 Signs May Need Extra Caution in Career
काम को लेकर किसी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी न करें। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
षडाष्टक योग का असर मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। काम को लेकर किसी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी न करें, वरना आपकी मेहनत पर सवाल उठ सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। इसलिए हर जिम्मेदारी को समय पर और पूरी गंभीरता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। सेहत के लिहाज से भी यह समय थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा। अधिक तनाव लेने की वजह से सिरदर्द, थकान या बेचैनी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। काम के बीच पर्याप्त आराम करें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में भी बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। गुस्से या जल्दबाजी में कही गई कोई बात रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। 

Shadashtak Yog on September 2 These 3 Signs May Need Extra Caution in Career
किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग के कारण कुछ ऐसे काम भी अटक सकते हैं, जिन्हें आप आसानी से पूरा होने की उम्मीद कर रहे थे। इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी सही योजना बनाएं और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में आज का काम कल पर टालने की आदत आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। कोशिश करें कि जरूरी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कर लें, ताकि बाद में काम का दबाव न बढ़े। ऑफिस में होने वाली राजनीति और बेवजह की चर्चाओं से खुद को दूर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। अपने काम और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और सहकर्मियों के साथ अनावश्यक बहस से बचें। स्वास्थ्य के मामले में गले में खराश, दर्द या हड्डियों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। मौसम और खानपान को लेकर सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shadashtak Yog on September 2 These 3 Signs May Need Extra Caution in Career
धैर्य बनाए रखेंगे तो धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए षडाष्टक योग आर्थिक और करियर के मामलों में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। खासतौर पर कारोबार करने वाले जातकों को किसी बड़ी रकम के लेन-देन या महत्वपूर्ण डील में जल्दबाजी से बचना चाहिए। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति या भरोसेमंद सलाहकार की राय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिना पूरी जानकारी के निवेश या किसी सौदे में पैसा लगाने से नुकसान की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके लिए थोड़ी असहज रहेंगी। सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ मतभेद होने की स्थिति में बहस करने के बजाय शांत रहकर अपने काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। धैर्य बनाए रखेंगे तो धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी समस्या, गैस या जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। खानपान पर ध्यान दें और शरीर को पर्याप्त आराम दें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed